22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यहां हो रही दमदार बचत
Samsung Galaxy S24 FE फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Galaxy S24 FE का 8GB+128GB वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि सितंबर, 2024 में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।