Samsung Galaxy S24 Fe

Samsung Galaxy S24 Fe - ख़बरें

  • Samsung के Galaxy S25 FE में हो सकता है Galaxy S24 FE के समान Exynos चिपसेट
    यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S24 FE की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने Galaxy S25 FE की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसके इंटरनल कोड से इस स्मार्टफोन में Galaxy S24 FE के समान चिपसेट होने का संकेत मिल रहा है। सैमसंग ने Galaxy S24 FE में Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल किया था।
  • Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S24 FE: कौन सा खरीदें
    Google Pixel 9a का मुकाबला Samsung Galaxy S24 FE से हो रहा है। Google Pixel 9a के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और Samsung Galaxy S24 FE के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • 4 कैमरा वाला Samsung का फोन मात्र 39,590 रुपये में खरीदें, बंपर गिरी कीमत
    Samsung Galaxy S24 FE पर अमेजन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S24 FE का 8GB RAM और 128GB वेरिएंट 41,090 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो DBS Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,590 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 24,300 रुपये कीमत गिर सकती है।
  • Google Pixel 8a vs Samsung Galaxy S24 FE: जानें कौन सा है बेहतर फोन
    Samsung Galaxy S24 FE की तुलना Google Pixel 8a से हो रही है। Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्‍सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Google Pixel 8a में फ्लैट 6.1 इंच सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
  • Samsung की Galaxy Z Flip FE के लॉन्च की तैयारी, Exynos 2400 हो सकता है प्रोसेसर
    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अफोर्डेबल रखने के लिए कंपनी की Galaxy Z Flip की तुलना इसके फीचर्स में कुछ कमी हो सकती है। हालांकि, इसमें सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज के समान प्रोसेसर मिल सकता है। टिप्सटर @Jukanlosreve ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Flip FE में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 हो सकता है।
  • Samsung के अपकमिंग 'किफायती' फ्लिप फोन में मिलेगा Galaxy S24 सीरीज का दमदार प्रोसेसर!
    Samsung Galaxy Z Flip FE के अगले साल लॉन्च होने की अफवाह है, जो Galaxy Z Flip सीरीज के किफायती ऑप्शन के रूप में दस्तक दे सकता है। कुछ लीक्स का कहना है कि किफायती होने के नाते मुख्य Z Flip 6 फोन की तुलना में इसमें कुछ कटौती की जा सकती हैं। हालांकि, अब एक टिपस्टर ने खुलासा किया है कि कथित स्मार्टफोन को Galaxy S24 सीरीज के समान Exynos प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy S24 FE भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 3 अक्‍टूबर से होगी सेल
    Samsung Galaxy S24 FE स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने फोन की बिक्री का खुलासा तो किया है, लेकिन इसके प्राइस नहीं बताए हैं। इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर है। 4700mAh की बैटरी है। 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 10MP का सेल्‍फी कैमरा है। गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे- सर्किल टू सर्च और लाइव ट्रांसलेट का भी सपोर्ट है। इसे 3 अक्टूबर से 8GB रैम के साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
  • Samsung Galaxy S24 FE की अमेरिकी कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले खुलासा
    Samsung अपने आगामी फैन एडिशन स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE को इस हफ्ते लॉन्च करने वाला है। Galaxy S24 FE के बेस 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $649 (लगभग 54,176 रुपये) होने की उम्मीद है, जबकि 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $709 (लगभग 59,184 रुपये) होगी। Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी जो कि Galaxy S23 FE में दी गई 6.4 इंच की डिस्प्ले की तुलना में बड़ी होगी।
  • Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज अगले हफ्ते होगी लॉन्च! वीडियो लीक में खुलासा
    Samsung Galaxy S24 FE, Tab S10 सीरीज का लॉन्च इवेंट 26 सितंबर को हो सकता है। कथित तौर पर Samsung की वियतनाम इकाई ने YouTube पर गलती से एक वीडियो अपलोड कर दिया जिसमें बताया गया था कि ये डिवाइसेज 26 सितंबर यानी आने वाले गुरूवार को लॉन्च होंगे। यह भी दिखाया गया था कि डिवाइसेज लॉन्च के साथ ही सेल पर भी चले जाएंगे। बाद में वीडियो प्राइवेट कर दिया गया।
  • Samsung Galaxy S24 FE की कीमत हुई लीक, Galaxy S23 FE से होगा महंगा
    Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy S24 FE पर काम कर रहा है। टिपस्टर आर्सेन ल्यूपिन ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया कि यूरोप में Galaxy S24 FE की कीमत 128GB वर्जन के लिए €749 (लगभग 69,307 रुपये) और 256GB वर्जन के लिए €809 (लगभग 74,859 रुपये) होगी। Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Samsung की Galaxy S24 FE को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, Galaxy S23 FE से हो सकता है महंगा
    यूरोप में इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB के वेरिएंट को 799 यूरो में लाया जा सकता है। यह Galaxy S23 FE के समान वेरिएंट की तुलना में लगभग 100 डॉलर ज्यादा है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S23 FE के समान हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च होगा 4 कलर वेरिएंट्स में! हाई क्वालिटी रेंडर्स हुए लीक
    Samsung अपना अफॉर्डेबल फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 FE जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले फोन के हाई क्वालिटी रेंडर्स लीक हो गए हैं। डिजाइन Galaxy S23 FE से मिलता है। वहीं, कलर्स ब्लू, ग्रेफाइट, ग्रीन, और येलो ऑप्शन में आ सकते हैं। नए फोन में फ्लैट डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 25W चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
  • सैमसंग की Galaxy S24 FE के लॉन्च की तैयारी, 15W वायरलेस चार्जिंग के लिए हो सकता है सपोर्ट
    इस स्मार्टफोन को UV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। इसका 6.7 इंच डिस्प्ले 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • Samsung की Galaxy S24 FE के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    Galaxy S24 FE को UV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन की अधिकतम चार्जिंग स्पीड 25 W होने का पता चला है। इसकी वायरलेस चार्जिंग 9 W की हो सकती है
  • Samsung Galaxy S24 FE में होगी 8GB रैम, 4565mAh बैटरी! भारत में जल्द होगा लॉन्च
    फोन भारत की सर्टीफिकेशन अथॉरिटी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।

Samsung Galaxy S24 Fe - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »