Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग के पहले दिन मिले 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स

Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन Galaxy S22 की तुलना में लगभग दोगुनी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 13:32 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Galaxy S23 का प्राइस 75,000 रुपये से लगभग 1.55 लाख रुपये तक है
  • इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की नोएडा में फैक्टरी में होगी
  • Samsung Galaxy S23 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy S23 की प्री-बुकिंग के पहले दिन लगभग 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले हैं। Samsung Galaxy S23 की प्री-बुकिंग इस स्मार्टफोन के पिछले वर्जन Galaxy S22 की तुलना में लगभग दोगुनी है। 

Samsung की भारत में यूनिट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Raju Pullan ने बताया, "इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग के पहले दिन लगभग 1.4 लाख यूनिट्स के ऑर्डर्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन का एवरेज प्राइस लगभग एक लाख रुपये है और इससे प्री-बुकिंग में पहले दिन लगभग 1,400 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले हैं।" इस स्मार्टफोन के लिए प्री-बुकिंग 23 फरवरी तक होगी। भारत में Galaxy S23 का प्राइस 75,000 रुपये से लगभग 1.55 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की नोएडा में फैक्टरी में की जाएगी। पिछली Galaxy S सीरीज के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग सैमसंग की वियतनाम की फैक्टरी में की गई थी और भारत में इनकी बिक्री के लिए कंपनी ने इम्पोर्ट किया था। 
Advertisement

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैमरा लेंस के इम्पोर्ट पर ड्यूटी हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद सैमसंग ने Galaxy S23 स्मार्टफोन्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने का फैसला किया है। इस स्मार्टफोन में पांच कैमरा हैं जिनके सेंसर्स की रेंज 12 मेगापिक्सल से 200 मेगापिक्सल तक है।  Samsung Galaxy S23 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, 85-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू व f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू व f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। 

कंपनी ने नई Galaxy S23 सीरीज के लॉन्च के बाद भारत में  Galaxy S22 के प्राइस में कटौती की है। इसका शुरुआती प्राइस अब 72,999 रुपये के बजाय 57,999 रुपये का है। कंपनी के Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। रेगुलेटर Galaxy S22 में ट्रिपल कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 3,700 mAh की बैटरी है जो 25 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 57,999 रुपये और 8GB + 256GB की स्टोरेज वाले हैंडसेट का 61,999 रुपये है। Samsung Galaxy S22 को पिछले वर्ष लॉन्च किया गया था। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.