Samsung Galaxy S23 FE में ट्रिपल रियर कैमरा के मिल सकता है Exynos 2200 SoC

इस स्मार्टफोन को कुछ मार्केट्स में Exynos 2200 SoC और अमेरिका में Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 15:37 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और होल पंच डिजाइन के साथ दिख रहा है
  • इसे 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 को 74,999 रुपये में लॉन्च किया था

यह स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy S23 के कम फीचर्स वाले वेरिएंट के तौर पर लाया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung जल्द ही Galaxy S23 FE को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में एक कथित प्रोमो वीडियो से संकेत मिले हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले और होल पंच डिजाइन के साथ दिख रहा है। 

यह स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy S23 के कम फीचर्स वाले वेरिएंट के तौर पर लाया जा सकता है। इसे कुछ मार्केट्स में Exynos 2200 SoC और अमेरिका में Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। AN Leaks(@LeaksAn1) की ओर से X (पहले Twitter) पर पोस्ट किए गए Galaxy S23 FE के कथित प्रोमो वीडियो में यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और होल पंच डिजाइन के साथ दिख रहा  है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट है। यह स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग ने एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर दिया था। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई थी। नए स्मार्टफोन के लिए कंपनी की वेबसाइट पर सपोर्ट पेज पहले से एक्टिव है। 
Advertisement

इससे पहले एक लीक में कहा गया था कि Galaxy S23 FE के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का भारत में प्रइस 54,999 रुपये हो सकता है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 59,999 रुपये में लाया जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 को 74,999 रुपये में लॉन्च किया था। 

हाल ही में सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की A सीरीज  को बढ़ाते हुए Galaxy A05 और Galaxy A05s को लॉन्च किया है। इन अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स को थाईलैंड में लाया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स को सिल्वर, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Galaxy A05 का प्राइस 4,299 Bhat (लगभग 9,864 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने Galaxy A05s के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इन स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च के बारे में भी पता नहीं चला है। Galaxy A05 में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले 720 x 1,600 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। यह 4 GB + 64 GB और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  2. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  5. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  6. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  7. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  8. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  10. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.