Samsung Galaxy S22 Ultra में मिल सकता है बेहतर 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा!

कंपनी ने Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन सीरीज़ से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जुलाई 2021 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • पहले कहा गया था कि एस22 अल्ट्रा में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा

Samsung Galaxy S21 Ultra फोन 108 मेगापिक्सल का कैमरा से है लैस

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन में थर्ड जनरेशन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता  है, जिसकी जानकारी चीनी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है। बता दें, इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स में कुछ अलग ही जानकारी दी गई थी। Samsung को लेकर माना जा रहा था कि वह गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन में हाई रिजॉल्यूशन कैमरा सेंसर लेकर आ सकता है, लेकिन अब प्रतीत होता है कि कंपनी Samsung Galaxy S21 Ultra फोन में मौजूद कैमरा सेंसर को ही बेहतर करके पेश करने वाली है। कोरियन कंपनी ने फिलहाल गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन इस सीरीज़ के फोन से जुड़ी कई लीक्स सामने आ चुकी है जिसमें कैमरा के लिए Olympus के साथ कॉलेब्रेशन आदि भी शामिल है।

Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S21 सीरीज़ स्मार्टफोन को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया था, जिसमें Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर तीन अन्य कैमरा के साथ स्थित है। अप्रैल महीने में कथित रूप से जानकारी सामने आई कि सैमसंग अपनी आगामी गैलेक्सी सीरीज़ स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल के निर्माण के लिए Olympus के साथ साझेदारी कर सकता है। इसी महीने Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन का कथित रेंडर भी सामने आया, जिसमें फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और Olympus ब्रांडिंग के साथ देखा गया। वहीं, अब चीनी टिप्सटर ने वीबो पर साझा किया है कि Samsung अपने आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा इस्तेमाल नहीं करेगा बल्कि इसकी जगह वह थर्ड जनरेशन 108 मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करेंगे।  

टिपस्टर का कहना है कि कंपनी मौजूदा 108 मेगापिक्सल सेंसर को पॉलिश करेगी,  जिसका इस्तेमाल कंपनी ने सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में किया था। जनवरी महीने में सैमसंग ने ISOCELL HM3 इमेज सेंसर का ऐलान किया था, जिसने गैलेक्सी S21 अल्ट्रा में पेश किया गया था।

गौरतलब है कि फिलहाल कंपनी ने गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन सीरीज़ से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन पुरानी लीक्स में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूट 3x optical zoom के साथ स्थित होगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.