200MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S23 Ultra होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Galaxy Club की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कंफर्म है कि Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कुछ समय पहले एक रेंडर लीक से पता चला था कि Galaxy S23 Ultra का डिजाइन कैसा होगा।

200MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy S23 Ultra होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Photo Credit: SmartPrix / OnLeaks

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
  • Galaxy S23 Ultra में कुछ बेहतरीन फोटो क्वालिटी भी होगी।
  • रेंडर लीक से पता चला था कि Galaxy S23 Ultra का डिजाइन कैसा होगा।
विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Ultra जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। एक अन्य रिपोर्ट से कंफर्म हुआ है कि सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा में 200 मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा होगा। पहले ही इस जानकारी के बारे में कई लीक आ चुकी हैं। लेटेस्ट खबरों से दावा किया गया है कि यह साफतौर पर कंफर्म है।

Galaxy Club की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कंफर्म है कि Samsung Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। कुछ समय पहले एक रेंडर लीक से पता चला था कि Galaxy S23 Ultra का डिजाइन कैसा होगा। इससे पता चला कि फोन अपने पुराने Galaxy S22 Ultra के मुकाबले में अपने डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा। चाहे डिजाइन नहीं बदला हो, लेकिन प्राइमरी कैमरा रेजोल्यूशन में बड़ा होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि एक हाई पिक्सल काउंट एक बेहतर फोटो के लिए जरूरी नहीं है। हालांकि इससे Samsung Galaxy S23 Ultra का कैमरा ज्यादा डिटेल्स एकत्रित कर सकता है। बड़े रेजोल्यूशन की बदौलत फोटो का अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा Galaxy S22 Ultra का कैमरा इस साल स्मार्टफोन में सबसे अच्छे कैमरों में से एक था। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि Galaxy S23 Ultra में कुछ बेहतरीन फोटो क्वालिटी भी होगी।

आपको बता दें कि कंपनी के पास पहले से ही 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इसलिए फ्लैगशिप मॉडल्स में ऐसा शूटर मिलने में कुछ ही समय था। साफ तौर पर गैलेक्सी क्लब की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एस23 अल्ट्रा में अभी भी वही 10 मेगापिक्सल पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस होगा जो 10x जूम और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्स टेलीफोटो मॉड्यूल प्रदान करता है। मगर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं प्रदान की गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »