65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी Samsung Galaxy S22 सीरीज़!

Samsung Galaxy S22 Ultra में कंपनी मौजूदा 108 मेगापिक्सल सेंसर के और भी पॉलिश वर्ज़न को फीचर कर सकती है, जिसका इस्तेमाल कंपनी ने सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ Samsung Galaxy S21 Ultra में किया था जो जनवरी में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 26 जुलाई 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 सीरीज़ में मिल सकता है 65W फास्ट चार्जर
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में आ सकता है 108 मेगापिक्सल सेंसर का पॉलिश वर्ज
  • सीरीज़ के स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आ सकते हैं
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की आगामी नॉन-फोल्डेबल सीरीज़ हो सकती है। नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि आगामी गैलेक्सी एस सीरीज़ स्मार्टफोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगी। इसके अलावा, सीरीज़ के कथित तीन मॉडल नंबर भी सामने आए हैं जिनको लेकर माना जा रहा है कि यह Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन हो सकते हैं। पुरानी रिपोर्ट में संकेत मिले थे कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा गैलेक्सी एस22 सीरीज़ फोन के कैमरा को Olympus के कॉलेब्रेशन में डेवलप किया जाएगा।

टिप्सटर Tron (@FrontTron) के ट्वीट के मुताबिक Samsung Galaxy S22 सीरीज़ मे 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर किया जा सकता है। ट्वीट में उल्लेख किया गया है कि Samsung कंपनी Rainbow RGB के लिए 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को टेस्ट कर रही है, जहां R, G और B क्रमश: वनीला Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के लिए हो सकता है। अटकलें तो यह भी लगाई जा रही है कि सैमसंग स्मार्टफोन बॉक्स में 65 वॉट फास्ट चार्जर को शामिल नहीं कर सकती है।
Advertisement

SamMobile की एक अलग रिपोर्ट में गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन के मॉडल नंबर का दावा किया गया है, जिनके साथ फोन दस्तक दे सकते हैं। पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-S901x, गैलेक्सी एस22 प्लस का मॉडल नंबर SM-S906x और गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा का मॉडल नंबर SM-S908x हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन्स 5जी सपोर्ट के साथ आ सकते हैं और इन्हें जनवरी 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा में कंपनी मौजूदा 108 मेगापिक्सल सेंसर के और भी पॉलिश वर्ज़न को फीचर कर सकती है, जिसका इस्तेमाल कंपनी ने सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ Samsung Galaxy S21 Ultra में किया था जो जनवरी में लॉन्च हुआ था। अप्रैल महीने में खबर आई थी कि सैमसंग Olympus की साझेदारी में आगामी गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए कैमरा को डेवलप कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में किसी प्रकार का आधिकारिक बयान अब-तक ज़ारी नहीं किया है, तो ऐसे में इसे फिलहाल अफवाह मात्र ही समझना सही रहेगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent telephoto cameras
  • Superb display
  • Solid battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Ads in some first-party apps
  • Expensive
  • Heats up under stress
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.