Samsung Galaxy S22 5G मिल रहा 22 हजार रुपये सस्ता, फ्लैगशिप फोन पर तगड़ा ऑफर

Samsung Galaxy S22 5G में 6.1 इंच की फुल-HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2023 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 5G में 6.1 इंच की फुल-HD+ AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S22 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S22 5G में 3700mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S22 5G में 6.1 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 5G पर ऑफर्स की पेशकश की है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्राहक सिर्फ 2709 रुपये प्रति माह देकर खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप इस फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदने का सोच रहे हैं तो वहां पर यह फोन आपको सिर्फ बेहद कम दामों में मिल जाएगा। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस22 5जी पर मिलने वाली डील के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S22 5G पर ऑफर्स


भारतीय बाजार में बीते साल Galaxy S22 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 50,889 रुपये में लिस्टेड है। ग्राहक सैमसंग की साइट से यह फोन HDFC क्रेडिट कार्ड या Bajaj Finserv कार्ड के जरिए 2709 रुपये प्रति माह में खरीद सकते हैं। लॉन्च प्राइस की तुलना में यह फोन 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


Samsung Galaxy S22 5G के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 


फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के लिए Samsung Galaxy S22 5G में 6.1 इंच की फुल-HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 4nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर भी दिया गया है। सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। इस फोन को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह काफी हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।  बैटरी बैकअप की बात करें तो सैमसंग ने Galaxy S22 5G में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड वन UI 4.1 पर काम करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  2. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  3. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  4. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  5. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  7. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  8. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  10. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.