Samsung Galaxy S21 Ultra का रेंडर लीक, दिखा होल-पंच डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra। सैमसंग गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21प्लस फोन फ्लैट स्क्रीन के साथ आ सकते हैं, जबकि फोन का प्रीमियम मॉडल कर्व्ड एज के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy S21 Ultra का रेंडर लीक, दिखा होल-पंच डिस्प्ले

Samsung Galaxy S21 Ultra फोन में सेल्फी कैमरा के लिए इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 Ultra फोन जनवरी में हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा में मिल सकते हैं घुमावदार किनारे
  • फोन क्वाड रियर कैमरा के साथ आ सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 सीरीज़ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और अब इस सीरीज़ से संबंधित लीक्स ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। Samsung Galaxy S21 Ultra का एक रेंडर सामने आया है, जिसे जाने-माने टिप्सटर OnLeaks द्वारा लीक किया गया है।  सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का एक 36 डिग्री वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन को सभी साइड्स से दिखाया गया है। इससे अलग एक लीक में इस फोन का डिस्प्ले नजदीक से देखने को मिला है।

OnLeaks द्वारा Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन का एक 360 डिग्री रेंडर वीडियो Voice पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में फोन के सभी एंगल्स को दिखाया गया है। वीडियो के अनुसार, यह फोन होल-पंच डिस्प्ले या फिर Samsung जो इसे कहती है Infinity-O डिस्प्ले के साथ आएगा। यह कटआउट स्क्रीन के टॉप-सेंटर में स्थित है। डिस्प्ले के दो किनारे घुमावदार हैं। वहीं, फोन के निचले हिस्से पर यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। इसके अलावा स्क्रीन के दायीं ओर पावर बटन को स्थित किया गया है और टॉप एज पर सिम-ट्रे मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसके साथ फ्लैश सपोर्ट दिया जाएगा। सैमसंग का लोगो फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से पर स्थित होगा। वीडियो के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के बैक में ग्लॉसी बैक फिनिश दिया जाएगा।

एक अलग लीक में Ice universe टिप्सटर ने ट्विटर पर रेंडर साझा किया है, जिसमें सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा का फ्रंट पैनल देखने को मिला है। इस फोन के फ्रंट में भी इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जैसा कि हमे लीक वीडियो रेंडर में देखने को मिला है। फोन के सभी किनारों पर पतले बेजल्स दिए गए हैं, जो कि थोड़ घुमावदार हैं। रेंडर के जरिए यह भी संकेत मिले हैं कि फोन में वॉल्यूम और पावर बटन को डिस्प्ले के दायीं ओर स्थित किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं, वो हैं Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+ और Samsung Galaxy S21 Ultra। सैमसंग गैलेक्सी एस21 और गैलेक्सी एस21प्लस फोन फ्लैट स्क्रीन के साथ आ सकते हैं, जबकि फोन का प्रीमियम मॉडल कर्व्ड एज के साथ आ सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »