64MP कैमरा व 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy S21 FE! तस्वीरें लीक...

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह जनवरी महीने में Consumer Electronics Show (CES) 2022 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था और अब इसकी मार्केटिंग तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

64MP कैमरा व 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy S21 FE! तस्वीरें लीक...
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S21 FE में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है
  • फोन में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह जनवरी महीने में Consumer Electronics Show (CES) 2022 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में यह फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था और अब इसकी मार्केटिंग तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इसके अलावा, फोन के फुल स्पेसिपिकेश की शीट भी लीक हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन कथित रूप से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और Exynos प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा, जो कि अलग-अलग मार्केट पर निर्भर करेगा। साथ ही फोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के समान हो सकता है। इस फोन में फ्लैट डिस्प्ले और घुमावदार किनारे व होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन देखा गया है।

CoinBRS ने लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S21 FE फोन की कथित मार्केटिंग तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि यह फोन चार कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो होंगे ब्लैक, क्रीम, लैवेंडर और व्हाइट। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, यह कैमरा डिज़ाइन Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के समान है। फोन के डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा कटआउट बीचोबीच स्थित होगा और इसमें वॉल्यूम बटन व पावर बटन को दाएं किनारे पर जगह दी गई है।
 

Samsung Galaxy S21 FE specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 और एक्सिनोस 2100 प्रोसेसर से लैस होगा, जोकि अलग-अलग मार्केट्स पर निर्भर करेगा। एक्सिनोस 2100 प्रोसेसर Mali G78 जीपीयू के साथ आएगा, जबकि स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर को लेकर कहा जा रहा है कि यह Adreno 660 जीपीयू के साथ आएगा। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, डेप्थ कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  

Samsung Galaxy S21 FE फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि पोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • कमियां
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »