Samsung Galaxy S21 FE भारत में Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ हो सकता है रीलॉन्च

सैमसंग ने लगभग दो वर्ष पहले Galaxy S21 FE को अपने 5 nm Exynos 2100 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2023 14:23 IST
ख़ास बातें
  • इसकी 4,500mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • यह स्मार्टफोन Graphite, Lavender, Olive और White कलर्स में उपलब्ध है
  • इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

इसका प्राइस लगभग 40,000 रुपये हो सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी Samsung जल्द ही भारत में Samsung Galaxy S21 FE को रीलॉन्च कर सकती है। कंपनी के Galaxy S23 फैन एडिशन को भी लॉन्च करने की संभावना है। सैमसंग ने लगभग दो वर्ष पहले Galaxy S21 FE को 5 nm Exynos 2100 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। 

Sammobile की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी भारत में Galaxy S21 FE को Qualcomm Snapdragon 888 5G SoC के साथ रीलॉन्च करेगी। इसका प्राइस लगभग 40,000 रुपये हो सकता है। Samsung Galaxy S21 FE का लॉन्च पर 128 GB के स्टोरेज वेरिएंट के लिए प्राइस 54,999 रुपये और 256 GB के विकल्प के लिए 58,999 रुपये था। इस स्मार्टफोन को Graphite, Lavender, Olive और White कलर्स  में उपलब्ध कराया गया था। इसमें 8 GB का LPDDR5 RAM है। 

Samsung Galaxy S21 FE के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में में 6.4 इंच का फुल एचडी+ डायनैमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसकी 4,500mAh की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एफ/1.8 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एफ/ 2.2 अपार्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई. 5जी, वाई फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। 

कंपनी अगले महीने होने वाले Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का यूरोप में प्राइस लीक हुआ है। यह Samsung Galaxy Z Flip 4 की तुलना में काफी ज्यादा है। Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। Techmaniacs की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो हो सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 4 के प्राइस की तुलना में बहुत अधिक है। सैमसंग ने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 4 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो रखा था। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, low weight
  • Vibrant 120Hz display
  • Polished software experience
  • IP68 rating and wireless charging
  • Dependable cameras
  • Speedy all-round performance
  • Bad
  • No bundled fast charger
  • Lukewarm upgrade over predecessor
  • Missing microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  2. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  3. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  4. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  5. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  8. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  9. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  10. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.