Samsung Galaxy S20 FE 5G जल्द दे सकता है भारत में दस्तक, सपोर्ट पेज पर हुआ लाइव

Samsung Galaxy S20 FE 5G फोन का सपोर्ट पेज Samsung India की वेबसाइट पर लाइव हुआ है। 5जी मॉडल वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-G781B/DS के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE 5G स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई का 5जी वेरिएंट भारत में नहीं हुआ लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 4जी वेरिएंट एक्सिनोस 990 प्रोसेसर से है लैस

Samsung Galaxy S20 FE फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है

Samsung Galaxy S20 FE 4G स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल एक्सिनोस 990 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था, वहीं इसका 5जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आया था लेकिन इसे भारत नहीं लाया गया। लेकिन अब प्रतीत होता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी फोन को भारत में भी लेकर आया जाएगा, क्योंकि इस फोन का सपोर्ट पेज Samsung India वेबसाइट पर लाइव हो गया है। यही नहीं, यह फोन ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G फोन का सपोर्ट पेज Samsung India की वेबसाइट पर लाइव हुआ है, यह जानकारी सबसे पहले Pricebaba द्वारा सार्वजनिक की गई है। 5जी मॉडल वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-G781B/DS के साथ लिस्ट है। यह Samsung Galaxy S20 FE 4G वेरिएंट से अलग है, जिसका मॉडल नंबर SM-G780FZBN है। नया सपोर्ट पेज सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी से संबंधित ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं करता है, लेकिन इससे यह इशारा जरूर मिलता है कि यह फोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

कुछ पब्लिकेशन ने इस मॉडल नंबर SM-G781B/DS को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट देखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी फोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती।

फिलहाल, सैमसंग द्वारा भी कोई स्पष्टता ज़ारी नहीं की गई है कि इस स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाले 5जी वेरिएंट को भारत में कब पेश किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 4जी और 5जी मॉडल में अंतर केवल प्रोसेसर का है। बाकि के स्पेसिफिकेशन एक समान ही है। सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई की कीमत भारत में 49,999 रुपये से शुरू होती है, वहीं इसके 5जी वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S20 FE 5G

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। भारतीय मार्केट में Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट को उतारा गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम से लैस है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable cameras
  • Premium design
  • Vibrant 120Hz display
  • Fluid software experience
  • IP rating and wireless charging
  • Bad
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.