• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung के इस स्‍मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड! एक करोड़ से ज्‍यादा यूनिट्स बिकीं

Samsung के इस स्‍मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड! एक करोड़ से ज्‍यादा यूनिट्स बिकीं

इस आंकड़े में फोन के 4G वैरिएंट की बिक्री का डेटा भी शामिल है, हालांकि कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।

Samsung के इस स्‍मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड! एक करोड़ से ज्‍यादा यूनिट्स बिकीं

इस फोन ने बिक्री का अच्‍छा रिकॉर्ड बनाया है, साथ ही गैलेक्‍सी सीरीज के फोन्‍स की पॉपुलैरिटी में इजाफा किया है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग की इस फैन एडिशन डिवाइस को कस्‍टमर्स ने काफी पसंद किया है
  • Galaxy S20 FE फोन सैमसंग के सबसे ज्‍यादा पसंद किए गए फोन्‍स में एक है
  • कंपनी ने पहले इसे 4G वैरिएंट के साथ और फ‍िर 5G के रूप में उतारा था
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) ने दुनियाभर में उसके नए गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन S21 FE 5G को पेश कर दिया है। यह स्‍मार्टफोन Galaxy S20 FE का सक्‍सेसर है और यह खबर भी S20 FE स्‍मार्टफोन से जुड़ी है। सैमसंग की इस फैन एडिशन डिवाइस को कस्‍टमर्स ने काफी पसंद किया है। इस फोन ने बिक्री का अच्‍छा रिकॉर्ड बनाया है और गैलेक्‍सी सीरीज के फोन्‍स की पॉपुलैरिटी में इजाफा किया है। रिपोर्टों के अनुसार, साल 2020 की चौथी तिमाही में लॉन्‍च हुए Galaxy S20 FE स्‍मार्टफोन की 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्‍यादा यूनिट बिकी हैं। 

9To5Google के मुताबिक, इस आंकड़े में फोन के 4G वैरिएंट की बिक्री का डेटा भी शामिल है, हालांकि कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि Galaxy S20 FE को सबसे पहले Exynos 990 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किया गया था। उसके बाद Snapdragon 865 प्रोसेसर के साथ इसे एक 5G डिवाइस के तौर पर उतारा गया था।

हालांकि Galaxy S20 FE की सेल के ये आंकड़े iPhone 13 सीरीज की सेल की तुलना में कम लगते हैं, लेकिन यह भी समझना होगा कि सैमसंग के पास डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज है और कंपनी अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में गैलेक्‍सी डिवाइस बेचती है। कंपनी को बाकी एंड्रॉयड प्‍लेयर्स से भी मुकाबला करना होता है। 10 मिलियन से ज्‍यादा यूनिट सेल अच्‍छा नंबर नहीं होता, तो सैमसंग इस साल की शुरुआत Galaxy S21 FE 5G स्‍मार्टफोन के साथ नहीं करती। Galaxy S20 FE के इस सक्‍सेसर को पिछले साल अगस्‍त में ही लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन सप्‍लाई चेन से जुड़े इशू के कारण लॉन्चिंग में देरी हो गई।  

बहरहाल बात करें Galaxy S21 FE 5G स्‍मार्टफोन की, तो भारत समेत दुनियाभर में इसे 11 जनवरी से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इंडिया में इस फोन के प्री-रजिस्‍ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं, जो 10 जनवरी तक चलेंगे। इसके लिए www.samsung.com या सैमसंग शॉप ऐप पर 999 रुपये का टोकन अमाउंट जमा करना होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। Galaxy S20 FE फोन के मुकाबले Galaxy S21 FE 5G फोन इम्प्रूव्ड नाइट मोड के साथ आया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • कमियां
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Galaxy S20 FE, units sold, Galaxy S21 FE, iPhone 13
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »