8GB रैम और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy S20 FE 4G लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy S20 FE 4G (Snapdragon 865) की कीमत MYR 2,299 (लगभग 41,300 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन को मलेशिया में Samsung के आधिकारिक रिटेल पार्टनर Shopee पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 मई 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 FE 4G को कुछ मार्केट में किया गया है लॉन्च
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट Shopee पर लिस्ट है सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 4जी
  • पुराना सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई फोन एक्सोनस 990 प्रोसेसर से लैस है

नए फोन का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4mm और भार 190 ग्राम है।

Samsung Galaxy S20 FE 4G फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ गुपचुप तरीके से जर्मनी, मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-G780G है, जो कि गैलेक्सी एस20 एफई के ऑरिज़न वेरिएंट से थोड़ा अलग है जिसका मॉडल नंबर SM-G780F है। पुराना मॉडल एक्सिनोस 990 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि नया फोन स्नैपड्रैगन चिप के साथ आया है। हालांकि, प्रोसेसर के अलावा, नए सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 4जी फोन के स्पेसिफिकेशन ऑरिज़न मॉडल जैसे ही हैं, जो कि भारत और विभिन्न ग्लोबल मार्केट में पिछले साल लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy S20 FE 4G (Snapdragon 865) price

Samsung Galaxy S20 FE 4G (Snapdragon 865) की कीमत MYR 2,299 (लगभग 41,300 रुपये) तय की गई है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन को मलेशिया में Samsung के आधिकारिक रिटेल पार्टनर Shopee पर लिस्ट कर दिया गया है, जो कि ब्लू, ऑरेंज और वॉयलेट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा सैमसंग का यह नया फोन जर्मनी, मलेशिया और वियतनाम कंपनी साइट पर लिस्ट है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फोन भारत समेत अन्य मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं।

Samsung ने ऑरिज़न Galaxy S20 FE फोन को भारत मे पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। इसके बाद देश में Samsung Galaxy S20 FE 5G फोन को मार्च महीने में लेकर आया गया, जिसकी कीमत 55,999 रुपये है।
 

Samsung Galaxy S20 FE 4G (Snapdragon 865) specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Samsung Galaxy S20 FE 4G (Snapdragon 865) फोन चिपसेट के अलावा पूरी तरह से पुराने मॉडल की तरह ही है। नया मॉडस स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। यह पुराने फोन के एक्सिनोस 990 प्रोसेसर से अलग है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी फोन भी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आया था।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 4जी फोन में 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। फोटो और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

नया मॉडल 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो पुराने मॉडल के समान है लेकिन नया फोन 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। नए फोन का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant 120Hz Super AMOLED screen
  • Versatile and capable cameras
  • Lots of software features
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Disappointing battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Capable cameras
  • Premium design
  • Vibrant 120Hz display
  • Fluid software experience
  • IP rating and wireless charging
  • Bad
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  5. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  6. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  7. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  8. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  9. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  10. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.