Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत

Samsung Galaxy S20 FE के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन क्लाउड रेड, क्लाउड लेवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट रंग में मिलेगा।

Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है
  • Galaxy S20 FE में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • Samsung Galaxy S20 FE की प्री-बुकिंग कराने पर 8,000 रुपये तक का फायदा
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20 FE को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन 16 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इस Samsung फोन को सैमसंग गैलेक्सी एस20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कमज़ोर वेरिएंट के तौर पर मार्केट में पेश किया गया था। सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस20 एफई हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन को Samsung Galaxy S20 Fan Edition के नाम से भी जाना जा सकता है। डिज़ाइन में आपको Samsung Galaxy S20 और Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ की झलक मिलेगी। गैलेक्सी एस20 एफई में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी।
 

Samsung Galaxy S20 FE price in India

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 49,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन क्लाउड रेड, क्लाउड लेवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट रंग में मिलेगा। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 9 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी सेल अमेज़न, सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइ स्टोर्स में 16 अक्टूबर से शुरू होगी।

Samsung Galaxy S20 FE की प्री-बुकिंग कराने पर 8,000 रुपये तक का फायदा होगा।

ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 4जी और 5जी विकल्पों में आता है। ग्लोबल मार्केट में फोन के 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट हैं।
 

Samsung Galaxy S20 FE specifications

डुअल-सिम (नैनो + ईसिम) सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। भारतीय मार्केट में Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट को उतारा गया है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 990 चिपसेट मिलता है। कंपनी ने 5जी विकल्प को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ उतारा है। फोन 8 जीबी रैम से लैस है।

फोटो और वीडियो के लिए, Samsung Galaxy S20 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। आखिर में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।

सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। इसके अलावा Samsung Galaxy S20 FE में AKG द्वारा अनुकूलित स्टीरियो स्पीकर शामिल किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन वायरलेस पॉवरशेयर लेकर आता है। Galaxy S20 FE का डायमेंशन 159.8x74.5x8.4 एमएम और वज़न 190 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »