Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e मिल रहे हैं सस्ते में, 29,000 रुपये तक की छूट

Samsung Galaxy S10 सीरीज की मुख्य हाइलाट्स इनमें शामिल इनफिनिटी ओ (होल-पंच) डिस्प्ले, डायनमिक एमोलेड पैनल और कंपनी का दमदार एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर है। इस सीरीज में गैलेक्सी एस10ई, गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ शामिल हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S10 सीरीज भारत में 57,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई थी
  • सैमसंग ने तीनों फोन की कीमत में 29,000 रुपये तक की कटौती की है
  • नई कीमत के साथ गैलेक्सी एस10 सीरीज कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है

Samsung Galaxy S10 सीरीज को भारत में 55,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

Samsung ने अपनी पिछले साल की फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज की कीमत को 29,000 रुपये तक घटा दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए10 सीरीज में Galaxy S10e, Galaxy S10 और Galaxy S10+ शामिल हैं। याद दिला दें कि सैमसंग ने इस हफ्ते अपनी लेटेस्ट 2020 फ्लैगशिप सीरीज को Galaxy S20 सीरीज के रूप में लॉन्च किया है और अब लॉन्च के कुछ दिनों के अंदर कंपनी ने गैलेक्सी एस10 सीरीज के दाम में कटौती कर दी है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज की मुख्य हाइलाट्स इनमें शामिल इनफिनिटी ओ (होल-पंच) डिस्प्ले, डायनमिक एमोलेड पैनल और कंपनी का दमदार एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर है। कीमत में यह कटौती फिलहाल आधिकारिक नहीं है, लेकिन नई कीमत के साथ ये तीनों स्मार्टफोन सभी अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज की नई कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
 

Samsung Galaxy S10 Series Price Cut Details

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ की कीमत में 29,000 रुपये तक की कटौती की गई है। घटी हुई कीमत के साथ सैमसंग के ये तीनों गैलेक्सी फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही तीनों फोन के अधिकतर वेरिएंट अधिकृत ऑनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं। हालांकि सैमसंग ने कीमत में की गई इस कटौती को लेकर अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। घटी हुई कीमत के बाद Galaxy S10 सीरीज के तीनों फोन की नई कीमत इस प्रकार है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S10e Price Cut 

सैमसंग की वेबसाइट पर गैलेक्सी एस10ई को पहले 55,900 रुपये में बेचा जा रहा था। कंपनी ने इसकी कीमत को 8,000 रुपये घटा दिया है, जिसके बाद ग्राहक Galaxy S10e को 47,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने फोन को केवल एक ही रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी मुख्य हाइलाट्स  कॉमपेक्ट इनफिनिटी-ओ (होल-पंच) एमोलेड डिस्प्ले, बेहतरीन डुअल रियर कैमरा सेटअप, 8एनएम ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर आदि हैं।
 

Samsung Galaxy S10 Price Cut 

सैमसंग गैलेक्सी एस10 को 71,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस कीमत में कंपनी ने फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था। अब Galaxy S10 के इस वेरिएंट को 16,100 रुपये की कटौती के साथ 54,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 84,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिसे अब 25,000 रुपये की कटौती के साथ 59,900 रुपये में बेचा जा रहा है।
 


Samsung Galaxy S10+ Price Cut

सीरीज का सबसे महंगा मॉडल गैलेक्सी एस10+ है, जिसे कंपनी ने 73,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस कीमत में ग्राहकों को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। यह वेरिएंट वेबसाइट पर 61,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि फिलहाल यह वेरिएंट आउट-ऑफ-स्टॉक दिखाई दे रहा है। Galaxy S10+ के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 91,900 रुपये में लॉन्च किया गया था और  Samsung ने इस वेरिएंट की कीमत को घटा कर 79,900 रुपये कर दिया है। वहीं, फोन 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,17,900 रुपये में लॉन्च हुआ था और अब 29,000 रुपये की कटौती के बाद अब 88,900 रुपये में उपलब्ध।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and well-built
  • Powerful CPU
  • Very good cameras
  • Good value
  • Decent battery life
  • Bad
  • Runs warm intermittently
  • Power button is a bit out of reach
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and compact
  • Very good cameras
  • Powerful SoC
  • Bad
  • Gets warm under heavy load
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent design
  • Versatile cameras
  • Powerful CPU
  • Good battery life
  • Bad
  • Hole-punch design might not appeal to everyone
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9820

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.