Samsung Galaxy S10 Lite हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले से है लैस

Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 6 जनवरी 2020 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में

Samsung Galaxy S10 Lite भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy S10 Lite से पर्दा उठ गया है। CES 2020 शुरू होने से कुछ दिन पहले ही Samsung ने गैलेक्सी एस10 लाइट से पर्दा उठा लिया जो Samsung Galaxy S10 का कमज़ोर वर्ज़न है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट तीन रियर कैमरे के साथ आता है इसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। प्राइमरी कैमरे में सैमसंग का अपना सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी है। फोन का डिज़ाइन Samsung Galaxy Note 10 Lite से प्रेरित लगता है और इसमें इनफिनिटी ओ डिस्प्ले और फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच है।
 

Galaxy S10 Lite price, availability

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Samsung Galaxy S10 Lite के दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। इस फोन को प्रिज़्म व्हाइट, प्रिज़्म ब्लैक और प्रिज़्म ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Galaxy S10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। आगे से गैलेक्सी एस10 लाइट दिखने में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह है। दोनों ही फोन एक जैसे डिस्प्ले प्रोफाइल के साथ आते हैं। इनमें डिस्प्ले के केंद्र में टॉप पर होल-पंच है। बेज़ल पतले हैं और किनारे घुमावदार। पीछे की तरफ गैलेक्सी एस10 लाइट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तुलना में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है।
 

गैलेक्सी एस10 लाइट में 64-बिट 7एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। यह सैमसंग हैंडसेट 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। दूसरा विकल्प 6 जीबी रैम का है।
Advertisement

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सैमसंग का कहना है कि सुपर स्टेडी ओआईएस फीचर कैमरा ऐप में मौज़ूद सुपर स्टेडी मोड के साथ काम करेगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यहां पर बेहतर क्लोजअप शॉट के लिए एफ/ 2.4 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र्स हैंडसेट को फेस अनलॉक के ज़रिए भी सुरक्षित रख पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। गैलेक्सी एस10 लाइट का डाइमेंशन 75.6 x 162.5 x 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.