Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में अब ऐप बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे जिसमें WhatsApp जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2026 11:27 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट रेडी ऐप्स दिए गए हैं।
  • Samsung ने लोकल टेलीकम्युनिकेटर्स के साथ भागीदारी की है।
  • ऐप्स सैटेलाइट संगत हैं जिनको चलाने के लिए मोबाइल इंटरनेट नहीं चाहिए होगा।

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में अब ऐप बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे जिसमें WhatsApp जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं।

WhatsApp बिना इंटरनेट भी चलेगा! जी हां, Samsung ने एक गजब फीचर अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में दिया है। Samsung Galaxy सीरीज के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर बिना इंटरनेट के भी कई पॉपुलर ऐप्स चलेंगे। ये ऐप्स सैटेलाइट रेडी ऐप्स (Satellite-Ready Apps) बताए गए हैं जो बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे। Apple की तरह सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर की तुलना में सैमसंग अपने एक नए ही रास्ते पर चल रही है। 

Samsung Galaxy स्मार्टफोन में अब ऐप बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे जिसमें WhatsApp जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं। X पर @theoneacid ने एक पोस्ट में खुलासा किया है कि कंपनी के गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट रेडी ऐप्स (Satellite-Ready Apps) दिए गए हैं जिनको मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है। कंपनी ने इसके लिए मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ भागीदारी की है। उदारण के लिए नॉर्थ अमेरिका में AT&T, Verizon, और T-Mobile, यूरोप में MasOrange, Virgin Media 02, जापान में Docomo, KDDI, Rakuten Mobile आदि। इसी तरह अलग अलग मार्केट्स में कंपनी ने मोबाइल ऑपरेटर्स के साथ भागीदारी की है। 

Apple जहां सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों जैसे SpaceX की Starlink पर निर्भर करती है वहीं Samsung लोकल टेलीकम्युनिकेटर्स पर निर्भर करती है। यहां पर एक बड़ा फर्क यह है कि कुछ देशों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी केवल इमरजेंसी सर्विस मुहैया उपलब्ध करवाती है जिसमें कॉल, मैसेज या SMS सर्विस मिल पाती है। वहीं Samsung के गैलेक्सी फोन कई ऐप्स भी चलाने की सहूलियत देते हैं। 

Galaxy स्मार्टफोन्स पर बिना इंटरनेट चलेंगे ये ऐप
Find My Mobile
Google Maps
Google Play Services
Grok
Messenger (Facebook)
Messages
Samsung Account
Samsung Find
Samsung Health
Weather
Whatsapp
X 

ये सभी ऐप्स सैटेलाइट संगत बताए गए हैं जिनको चलाने के लिए मोबाइल इंटरनेट अनिवार्य नहीं होगा। कंपनी ने सीरीज के लॉन्च के घोषित किया था कि स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी शामिल होगा। उसी घोषणा के चलते कंपनी ने अब यह सर्विस अपने यूजर्स को उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Samsung Galaxy, Apple

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.