सैमसंग गैलेक्सी नोट7 का पहला टीवी विज्ञापन आया, कई फ़ीचर की मिली झलक

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 का पहला टीवी विज्ञापन आया, कई फ़ीचर की मिली झलक
ख़ास बातें
  • सैमसंग की नोट सीरीज के अगले हैंडसेट को गैलेक्सी नोट7 नाम से जाना जाएगा
  • विज्ञापन में नोट7 के अन्य फ़ीचर के बारे में विस्तार से बताया गया है
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को 2 अगस्त को लॉन्च किया जाना है
विज्ञापन
एक टेलीविज़न विज्ञापन में सैमसंग की नोट सीरीज के अगले हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की झलक देखने को मिली है। इस विज्ञापन में हैंडसेट के उन सारे स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है जो अब तक लीक हुए हैं। विज्ञापन में नोट7 के अन्य फ़ीचर के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

सबसे पहले इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के नाम से ही जाना जाएगा। विज्ञापन में 1 से 5 नंबर को दिखाया गया है इसके बाद अगले नंबर की जगह सवाल का निशान दिखाया गया है। इसके बाद ज़ूम होकर 'No' लिखा हुआ आता है। इससे साफ है कि सैमसंग उम्मीद के मुताबिक 6 नंबर का इस्तेमाल नहीं करने वाली है। सैमसंग के द्वारा हैंडसेट के नाम की ओर इशारा मीडिया को भेजा इनवाइट में भी किया गया है।

विज्ञापन की शुरुआत एक अंगूठे के क्लोज अप शॉट से होती है। इसके बाद अलग-अलग एंड्रॉयड फोन में डिवाइस को अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग तरीकों को दिखाया गया है। इन तरीकों के शॉट आइरिस स्कैनर की ओर इशारा करते हैं जिसके फोन में मौजूद रहने की संभावना है।

पानी के अंदर डूबे क्लासिक टेलीफॉन का शॉट एक तरह से स्मार्टफोन के वाटरप्रूफ होने की पुष्टि करता है।


इस विज्ञापन में एक लड़की को दिखाया गया है जो सेल्फी लेने के लिए एक इलेक्ट्रिक बल्ब का इस्तेमाल करती है। यह संभवतः कम रोशनी में गैलेक्सी नोट7 के कैमरे की बेहतर परफॉर्मेंस की ओर इशारा करता है। संभव यह भी है कि यह फोन के एलईडी फ्लैश की ओर भी इशारा करता हो।

इस फोन को 2 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इस विज्ञापन में कई और फ़ीचर के बारे में इशारों में बताया गया है, लेकिन उनके बारे में अभी कुछ कह पाना थोड़ा मुश्किल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Note Series, Note7, Samsung Galaxy, Samsung Note7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »