Samsung Galaxy Note सीरीज़ की अगले साल से छुट्टी: रिपोर्ट

कोरियाई पब्लिकेशन The Elec की रिपोर्ट है कि Samsung Galaxy S21 Ultra अगले साल S pen के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल होने की उम्मीद की जा रही है।

Samsung Galaxy Note सीरीज़ की अगले साल से छुट्टी: रिपोर्ट

फिलहाल केवल Samsung Galaxy Note सीरीज़ में मिला है S Pen

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note सीरीज़ अगले साल से हो सकती है बंद
  • Samsung Galaxy S21 Ultra के साथ मिल सकता है S Pen
  • कंपनी के फोल्डेबल फोन के साथ रिप्लेस हो सकती है नोट सीरीज़
विज्ञापन
Samsung कथित तौर पर Galaxy Note सीरीज़ को अगले साल से बंद करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट बताती है कि गैलेक्सी नोट सीरीज़ के लोकप्रिय एस पेन (या स्टाइलस) को अगले साल Samsung Galaxy S21 सीरीज़ में लाया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट लाइन-अप के बजाय सैमसंग अब साल के अंत तक लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S21 Ultra अगले साल S Pen सपोर्ट के साथ आएगा।

कोरियाई पब्लिकेशन The Elec की रिपोर्ट है कि Samsung Galaxy S21 Ultra अगले साल S pen के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल होने की उम्मीद की जा रही है। इस सीरीज़ में Samsung Galaxy S21 और Samsung Galaxy S21+ शामिल होंगे। गैलेक्सी एस-सीरीज़ में एस पेन के कथित जोड़ के साथ, सैमसंग इसे गैलेक्सी नोट सीरीज़ के लिए एक्सक्लूसिव रखने की परंपरा को तोड़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल गैलेक्सी एस21 का कोडनेम 'Unbound' है और यह मॉडल M1, N2 और O3 हैं। टॉप-एंड मॉडल, जो Samsung Galaxy S21 Ultra होने की अफवाह है, का मॉडल नंबर 'O3' हो सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस21 रेंज 3डी टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर के साथ नहीं आएगी।

अपने स्रोतों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy Z Fold 3 के लॉन्च के संकेत 2021 की दूसरी छमाही में मजबूत हैं, हालांकि गैलेक्सी नोट 21 सीरीज़ के लॉन्च के लिए कोई संकेत नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले साल गैलेक्सी नोट सीरीज़ का लॉन्च कंपनी की फोल्डेबल फोन के लाइनअप की कुल सेल के उपर निर्भर करता है।

सैमसंग अपनी गैलेक्सी नोट लाइन-अप को समाप्त करके अपने स्मार्टफोन मार्केट शेयर को कम नहीं करना चाहेगी, हालांकि Galaxy Z Fold 2 की बिक्री पर विचार करने के बाद इसे लेकर एक पक्का निर्णय होने की उम्मीद है, जिसके अगले महीने से बिक्री पर जाने की उम्मीद है। जाहिर है, यदि इस साल चीजें सैमसंग के लिए सही हो जाती हैं और गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 2 की बिक्री उम्मीद के बराबर होती है, तो कंपनी कथित तौर पर गैलेक्सी एस21 लाइन-अप में एस पेन के साथ जोड़ कर गैलेक्सी नोट सीरीज़ को पूरी तरह से खत्म करने पर विचार कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Note Series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »