Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च, 6.4 इंच डिस्प्ले और 512 जीबी स्टोरेज से है लैस

Samsung Galaxy Note 9 की कीमत 999 डॉलर (करीब 68,700 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2018 21:51 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 9 में 1 टीबी की स्टोरेज को इस्तेमाल में ला सकेंगे यूज़र
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में होगी 4000 एमएएच की बैटरी
  • सेल्फी के लिए Samsung Galaxy Note 9 में होगा 8 मेगापिक्सल का कैमरा
न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित सैमसंग गैलेक्सी अनपैैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Note 9 को लॉन्च किया गया। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में बड़ी बैटरी मिलेगी और S Pen को पहले से बेहतर बनाया गया है। देखा जाए तो आप Galaxy Note 9 में 1 टीबी की स्टोरेज को इस्तेमाल में ला सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का टॉप वेरिएंट 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज 1 टीबी हो जाएगी। अमेरिका और अन्य मार्केट में यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। भारत में सैमसंग का यह हैंडसेट एक्सिनोस 9810 प्रोसेसर के साथ मिलेगा।

Samsung Galaxy Note 9 मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू, लेवेंडर पर्पल रंग में मिलेगा। मजेदार बात यह है कि ओसियन ब्लू वेरिएंट पीले रंग के एस पेन के साथ आएगा। अन्य वेरिएंट में फोन के कलर के हिसाब से एस पेन का कलर होगा। मार्केट के हिसाब से यह हैंडसेट सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में डुअल सिम वेरिएंट आना तय है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 9 की कीमत

अमेरिकी मार्केट में Samsung Galaxy Note 9 की कीमत 999 डॉलर (करीब 68,700 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,250 डॉलर (करीब 85,900 रुपये) में बेचा जाएगा। अमेरिकी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 10 अगस्त से शुरू होगी और बिक्री 24 अगस्त से।
 

Samsung Galaxy Note 9 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है। जैसे कि हमने आपको पहले बताया था, अमेरिका में Galaxy Note 9 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर (2.8GHz + 1.7GHz) के साथ आएगा। भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy Note 9 में है 6.4 इंच डिस्प्ले

सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।
Advertisement

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
Advertisement

ज्ञात हो कि न्यू यॉर्क में आयोजित इस लॉन्च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के फ्लाइट और होटल का खर्चा सैमसंग ने उठाया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.