Samsung 'Best Days': सैमसंग Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ पर मिल रहा है डिस्काउंट

Samsung ने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से पहले 'Best Days' का आयोजन किया है। सैमसंग ब्रांड के कई फोन के साथ कैशबैक दिया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 15:31 IST
ख़ास बातें
  • कैशबैक के बाद Galaxy Note 9 का 512 जीबी मॉडल मिल रहा 77,900 रुपये में
  • Samsung ने की Galaxy S9+ के सभी वेरिएंट पर कटौती की घोषणा
  • 9,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट की भी घोषणा

Samsung 'Best Days': Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ पर मिल रहा है डिस्काउंट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) से पहले 'Best Days' का आयोजन किया है। सैमसंग बेस्ट डेज़ के दौरान Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और कैशबैक दिया जा रहा है। एचडीएफसी क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान पर कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 9,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। 20 फरवरी 2019 को आयोजित इवेंट से पहले Samsung 'Best Days' का आयोजन किया गया है। याद करा दें कि, Samsung इवेंट के दौरान अपनी Galaxy S10-सीरीज़ को लॉन्च करने वाली है।

प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा कि Galaxy Note 9 का 8 जीबी/ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 77,900 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट के साथ 7,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। गैलेक्सी नोट के इस वेरिएंट को 84,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। पिछले सप्ताह Samsung Galaxy S9+ की कीमत में कटौती की गई थी। कटौती के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एस9+ का 64 जीबी मॉडल 64,900 रुपये के बजाय 57,900 रुपये में मिल रहा है। इसके 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल पर भी 7,000 रुपये की कटौती की गई है और अब यह मॉडल क्रमश: 61,900 रुपये और 65,900 रुपये में मिल रहे हैं।
Advertisement

अब बात कैशबैक की। वैलेंटाइन डे ऑफर सीमित समय के लिए है। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर Galaxy Note 9 खरीदने वाले ग्राहकों को 8,000 रुपये और Galaxy S9+ पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है। Samsung ने इस बात की भी घोषणा की है कि Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को 9,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। Galaxy Watch के साथ भी ऑफर उपलब्ध है। 128 जीबी और 512 जीबी मॉडल खरीदने पर ग्राहकों को 24,990 रुपये की गैलेक्सी वॉच डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये में मिल जाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.