Samsung Galaxy Note 8 के लिए भारत में 2.5 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन की खबर

ख़बर है कि पहले दिन ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की भारत में 72,000 यूनिट से ज़्यादा प्री-बुक हो चुकी हैं। जबकि आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हैंडसेट की खरीदारी के लिए डेढ़ लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2017 17:31 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8 खरीदने के लिए करीब ढाई लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है
  • स्मार्टफोन देश में 12 सितंबर को लॉन्च होगा
  • अमेज़न पर करीब डेढ़ लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है
ख़बर है कि पहले दिन ही सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की भारत में 72,000 यूनिट से ज़्यादा प्री-बुक हो चुकी हैं। जबकि आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हैंडसेट की खरीदारी के लिए डेढ़ लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 12 सितंबर को भारत में होने वाले Samsung Galaxy Note 8 के लॉन्च इवेंट से भारत में ओवरऑल रजिस्ट्रेशन की संख्या 2.5 लाख का आंकड़ा छू चुकी है। बता दें कि इसी दिन अमेरिका में ऐप्पल आईफोन 8 और आईफोन एक्स का लॉन्च भी होगा। आईएएनएस के सूत्रों के अनुसार, सैमसंग को पहले से आईफोन 8 और आईफोन एक्स लॉन्च की जानकारी थी लेकिन कंपनी को भरोसा है कि भारत में मजबूत स्थिति होने के चलते इस दिन सैमसंग के लॉन्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अमेज़न पर पहले ही दिन फ्लैगशिप डिवाइस के लिए लगभग 72,000 प्री-बुकिंग हो चुकी हैं, जबकि करीब 1.5 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। रजिस्ट्रेशन पिछले हफ्ते ही खुल गए थे। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि करीब एक लाख लोगों ने सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर गैलेक्सी नोट 8 खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Advertisement

मार्केट रिसर्च फर्म जीएफके के मुताबिक, स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग 43 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा ब्रांड है।

सैमसंग ने अगस्त में अपना गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया था। यह डिवाइस बिक्सबी इंटेलीजेंट असिस्टेंट के साथ आता है। और इसमें एक आइरिस स्कैनर भी है। फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस है। गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह ही, गैलेक्सी नोट 8 में 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला इनफिनिटी डिस्प्ले है। 6.3 इंच स्क्रीन सुपर एमोलेड है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है।
Advertisement

यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है जिसमें एक डुअल कैमरा सेटअप है जो पोर्ट्रेट मोड और डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस) के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy Note 8, India, Mobiles, Galaxy Note 8 Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.