Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन 8 अगस्त को होगा लॉन्च

सैमसंग अपनी नोट सीरीज़ में नया फैबलेट गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने 23 अगस्त को आयोजित होने वाले अनपैक्ड लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में भी गैलेक्सी नोट 8 के लॉन्च के लिए इसी तारीख़ का पता चला था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2017 11:02 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8 में 6 जीबी रैम दिया जा सकता है
  • सैमसंग ने अपने इनवाइट में टैगलाइन डू बिगर थिंग्स का इस्तेमाल किया है
  • स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है
सैमसंग अपनी नोट सीरीज़ में नया फैबलेट गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने 23 अगस्त को आयोजित होने वाले अनपैक्ड लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में भी गैलेक्सी नोट 8 के लॉन्च के लिए इसी तारीख़ का पता चला था। लेकिन अब दक्षिण कोरियाई ने लॉन्च की पुष्टि कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अपने लॉन्च टीज़र में ज़्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन टैगलाइन "Do bigger things" का इस्तेमाल किया है। इससे मौज़ूदा फ्लैगशिप की तुलना में ज़्यादा बड़े डिस्प्ले और ज़्यादा फ़ीचर होने के संकेत मिलते हैं।

सैमसंग मोबाइल ने गुरुवार को ट्वीट कर एक इनवाइट तस्वीर साझा की। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह ही एक इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन की आउटलाइन को दिखाया है। गौर करने वाली बात है कि, सिग्नेचर एस पेन को इनवाइट में दिए गए आउटलाइन के साथ देखा जा सकता है। और इससे सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च किए जाने की पुष्टि होती है। सैमसंग ने अपने ट्वीट में कहा,"Find out what it means to do bigger things on 08.23.2017।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया "bigger things" से कंपनी का मतलब मौज़ूदा फ्लैगशिप से ज़्यादा फ़ीचर देने का है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में, गैलेक्सी एस8 में दिए गए 6.2 इंच डिस्प्ले से थोड़ा बड़ा 6.3 इंच डिस्प्ले दिए जाने का खुलासा हुआ है।

याद दिला दें कि, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर या एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर (बाज़ार के हिसाब से) दिया जा सकता है। इस स्मार्टपोन में 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। गैलेक्सी नोट 8 में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर और इंडिपेंडेट ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन)  के साथ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। स्मार्टफोन में एक हॉरीज़ॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप होगा, जो फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश व बीच में दिए गए हार्ट रेट मॉनिटर से अलग रहेगा। ख़बरें हैं कि फोन में एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Advertisement

लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 3300 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन के डिज़ाइन के बारे में पहले कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। गैलेक्सी नोट 7 में गर्म होने और फटने की कई शिकायतें आईं थीं। जिसकी, हाल ही में कोरिया में गैलेक्सी नोट फैन एडिशन के साथ वापसी हुई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.