Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च होने से पहले कंपनी की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट

Samsung Galaxy Note 8 को इस हफ्ते ही लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने अगले प्रोडक्ट को लेकर उस वक्त जरूरत के ज़्यादा उत्साहित हो गई जब उसने गलती से स्मार्टफोन को अपने ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया।

Samsung Galaxy Note 8 लॉन्च होने से पहले कंपनी की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 8 को इस हफ्ते ही लॉन्च किया जाएगा
  • हैंडसेट के कथित स्पेसिफिकेशन एक प्रमोशनल कागजात के ज़रिए लीक हो गए
  • स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें भी सामने आईं हैं
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 8 को इस हफ्ते ही लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी अपने अगले प्रोडक्ट को लेकर उस वक्त जरूरत के ज़्यादा उत्साहित हो गई जब उसने गलती से स्मार्टफोन को अपने ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया। हालांकि, इसे बाद में हटा दिया गया। दूसरी तरफ, हैंडसेट के कथित स्पेसिफिकेशन एक प्रमोशनल कागजात के ज़रिए लीक हो गए। स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को 15 सितंबर को रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

आधारिक लिस्टिंग की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के 64 जीबी अनलॉक्ड वर्ज़न (मॉडल नंबर- SM-950UZKAXAA) को गलती से सैमंसग की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया। यह जानकारी एंड्रॉयड पुलिस ने दी है। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एस पेन, इनफिनिटी स्क्रीन और बिक्सबी असिस्टेंट के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी को अपनी गलती का एहसास हुआ और फोन के पेज को हटा लिया गया। लिस्टिंग में नज़र आए फोन के आधार पर कहा जा सकता है कि गैलेक्सी नोट 8 का डिजाइन पुरानी रिपोर्ट के दावों से मेल खाता है।
 
galaxy

गैलेक्सी नोट 8 की वास्तविक तस्वीरें एक वीबो यूज़र द्वारा साझा की गई थीं। इन तस्वीरों से भी पुराने दावों की पुष्टि होती है। वैसे, लीक हुई एक तस्वीर में मिरर बैकपैनल नज़र आ रहा है। संभव है कि ऐसा कैमरे के कमाल से हुआ हो।

ऑस्ट्रेलिया में Samsung Galaxy Note 8 का एक प्रमोशनल पेपर सार्वजनिक हो गया। इससे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का क्वाडएचडी प्लस रिज़ॉल्यूशन वाला इनफिनिटी डिस्प्ले होगा। यह एस पेन के साथ आएगा। इसके अलावा आइरिस स्कैनर और आईपी68 सर्टिफिकेशन से भी लैस होगा। बता दें कि ये दोनों ही फीचर सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ का भी हिस्सा हैं। लीक हुए कागजात तो यही बताते हैं कि गैलेक्सी नोट 8 में वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा होगी।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy Note 8 में दो रियर कैमरे होने की बात सामने आई है। कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और एफ/1.7 अपर्चर के साथ आता है। बेहतरीन अपर्चर के कारण यूज़र कम रोशनी में ज़्यादा डिटेल वाली तस्वीरें ले पाएंगे। मज़ेदार बात यह है कि लीक हुए कागज़ात गैलेक्सी नोट 8 को मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड में उपलब्ध कराए जाने की बात कहते हैं। संभव है कि यह रणनीति ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाई गई हो। एक पुरानी रिपोर्ट से स्मार्टफोन को आठ रंग में उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई थी।

दक्षिण कोरिया के यूट्यूब चैनल ने दो टीज़र वीडियो भी साझा किए हैं। इनसे हमें कैमरा फीचर और एस पेन के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मिलती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • कमियां
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »