• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 26 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 26 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 26 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • चीन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट लॉन्च होगा
  • इस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी
  • इसे अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग 26 अगस्त को चीन में अपने स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च करेगी। उसने इसके लिए स्थानीय मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। अगर कंपनी के हाल के बयान और सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग को ध्यान में रखा जाए तो इस इवेंट में हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि यहां के मार्केट में कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश कर सकती है। शुरुआत में तो यह जानकारी अफवाह लग रही थी लेकिन सैमसंग के मोबाइल डिविजन के प्रेसिडेंट डॉन्ग जिन कोह ने इशारों में इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा था कि कंपनी स्थानीय मोबाइल निर्माताओं को चुनौती देने के मकसद से ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट को उतारने के बारे में विचार कर रही है।

हालांकि, उन्होंने इस दौरान यह भी माना कि ऐसा करने से कंपनी के घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया के ग्राहक निराश हो सकते हैं।

प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। इसे 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है।

मज़ेदार बात यह है कि चीनी वेरिएंट में एक्सीनॉस 8890 चिपसेट की जगह स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद रहने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Galaxy Note 7 China Launch, Mobiles, Note, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  2. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  5. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »