• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ब्लास्टः भारतीय ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त गियर वीआर हेडसेट

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ब्लास्टः भारतीय ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त गियर वीआर हेडसेट

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ब्लास्टः भारतीय ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त गियर वीआर हेडसेट
विज्ञापन
सैमसंग भारत में अपने गैलेक्सी नोट7  स्मार्टफोन समय पर उपलब्ध नहीं करा पाएगी। इसका नुकसान उन ग्राहकों को हुआ है जिन्होंने इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग करा ली थी। अब सैमसंग ने ग्राहकों को हुई परेशानी के एवज में नया गियर वीआर हेडसेट मुफ्त देने का ऐलान किया है।

जिन ग्राहकों ने सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराई है उन्हें 50 डॉलर (करीब 3,300 रुपये) का ऑक्युलस कंटेंट वाउचर भी मिलेगा। दक्षिण कोरिया की इस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने इन जानकारियों को हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग पेज पर सार्वजनिक किया है।

याद दिला दें कि पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को नया गियर वीआर हेडसेट ऑफर के तहत मात्र 1,990 रुपये में दिया जा रहा था। बता दें कि इसकी कीमत 7,290 है।

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के ब्लास्ट होने की खबरें आईं। इसके बाद कंपनी ने इस हैंडसेट का प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया और कारण जानने की कोशिश की। बाद में कपनी ने बताया कि ऐसा खराब बैटरी की वजह से हो रहा था।

इसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को बेचे गए सैमसंग गैलेक्सी नोट7 वापस मंगवाने का फैसला किया। इससे कंपनी को करीब 1 बिलियन डॉलर नुकसान होने का अनुमान है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को भारत में 59,990 रुपये में लॉन्च किया था। इसे भारत में 2 सितंबर से उपलब्ध कराया जाना था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »