सैमसंग गैलेक्सी नोट7 आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 अगस्त 2016 10:20 IST
सैमसंग सोमवार को होने वाले अपने अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी नोट7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करेगी। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें जोरों पर हैं।

गैलेक्सी नोट7 को मंगलवार को न्यूयॉर्क में रात 8.30 बजे अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाना है। इवेंट की सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। दिग्गज़ कोरियन कंपनी ने भारतीय बाजार में इस फोन के लिए उत्सुकता बढ़ाने के इरादे से प्री-रजिस्ट्रेशन भी कराना शुरू कर दिया है।
Advertisement

उम्मीद की जारही है कि सैमसंग नए नोट7 स्मार्टफोन को 849 यूरो (करीब 63,000 रुपये) में लॉन्च कर सकती है। कोरिया में यह स्मार्टफोन सोमवार से ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा खबर है कि सैमसंग का यह फैबलेट 16 अगस्त से यूरोपीय बाजारों में एंट्री करेगा।

हाल ही में आए एक विज्ञापन से इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के नाम से ही जाना जाएगा। विज्ञापन में 1 से 5 नंबर को दिखाया गया है इसके बाद अगले नंबर की जगह सवाल का निशान दिखाया गया है। इसके बाद ज़ूम होकर 'No' लिखा हुआ आता है। इससे साफ है कि सैमसंग उम्मीद के मुताबिक 6 नंबर का इस्तेमाल नहीं करने वाली है। सैमसंग के द्वारा हैंडसेट के नाम की ओर इशारा मीडिया को भेजा इनवाइट में भी किया गया है।
Advertisement

हाल ही में एक रिपोर्ट में गैलेक्सी नोट 7 की तस्वीरें लीक होने की खबर सामने आई थी। इन तस्वीरों से इस स्मार्टफोन में एक एज डिस्प्ले, आइरिस स्कैनर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हो सकता है।  सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को ब्लैक, सिल्वर और कोरल ब्लू तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

अब तक आई खबरों के अनुसार, सैमसंग द्वारा इस स्मार्टफोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को प्रोसेसर के आधार पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 और एक्सनॉस 8893 दो वेरिएंट में 6 जीबी रैम (10एनएम चिप) के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम के आने की खबरें भी हैं। इसके अलावा नोट7 में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा डुअल पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ दिया जा सकता है। सैमसंग अपने नए नोट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3600 एमएएच की बैटरी दे सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.