सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जून 2016 15:58 IST
सैमसंग हमेशा से नए गैलेक्सी नोट वेरिएंट को हर साल अगस्त के आसपास लॉन्च करती रही है। अब एक नए लीक में एक बार फिर इस बात की पुष्टि होती है कि इस साल भी कंपनी अगस्त की शुरुआत में ही नए गैलेक्सी नोट को लॉन्च करेगी।

भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए हैं कि गैलेक्सी नोट 6 (जिसे गैलेक्सी नोट 7 भी कहा जा रहा है) आज से ठीक दो महीने बाद लॉन्च हो सकता है। इससे पता चलता है कि सैमसंग नए गैलेक्सी नोट के लिए 3 अगस्त या इसके बाद लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है। इससे पहले ब्लास ने अपनी पिछले दावे में नए गैलेक्सी नोट के 15 अगस्त के आसपास अमेरिका में रिलीज होने की बात कही थी। अगर ऐसा होता है तो, सैमसंग द्वारा लॉन्च की तारीख को पहले करना ऐप्पल से मिलने वाली टक्कर का परिणाम हो सकता है। सैमसंग ने पिछले साल अगस्त में गैलेक्सी नोट 5 के लॉन्च के समय भी यही किया था।
Advertisement

लॉन्च की तारीख के अलावा गैलेक्सी नोट 6 के स्पेसिफिकेशन भी हाल ही में लीक हुए थे। इस फैबलेट के 5.8 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। सैमसंग के इस नोट में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हो सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम पावर खपत के लिए रैम के साथ 10एनएम चिप हो सकता है।

गैलेक्सी नोट 6 को 32 जीबी बेस स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के इस नोट में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे और फ्रंट में डुअल पिक्सल सेटअप के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा सैमसंग इस साल गैलेक्सी नोट का एज वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने पिछले साल स्टायलस के साथ परेशानी के चलते गैलेक्सी नोट 5 के एज वेरिएंट को पेश नहीं किया गया था। गैलेक्सी नोट एज के आइरिस स्कैनर, एंड्रॉयड एन के साथ वाटरप्रूफ होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.