Samsung Galaxy Note 5 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लीक

Samsung Galaxy Note 5 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर लीक
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) के 13 अगस्त के इवेंट से पहले एक बार फिर गैलेक्सी नोट 5 (Galaxy Note 5) और गैलेक्सी एस6 एज़ प्लस (Galaxy S6 Edge Plus) को लेकर कुछ और खुलासे हुए हैं।

नई लीक में Galaxy Note 5 के स्पेसिफिकेशन और तस्वीर सामने आई हैं। इसके साथ Galaxy S6 Edge Plus की तस्वीर भी लीक हुई है। आपको बता दें कि Samsung 13 अगस्त को न्यूयॉर्क में इवेंट करने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस इवेंट में Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge Plus लॉन्च होंगे।

नई रिपोर्ट इवान ब्लास की है। उन्हें @evleaks के नाम भी से जाना जाता है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में Samsung Galaxy Note 5 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।

ब्लास के मुताबिक, जल्द ही लॉन्च होने वाले इस फैबलेट का कोडनाम Samsung Noble है और इसका मॉडल नंबर SM-N920। कुछ दिनों पहले आई एक रिपोर्ट में भी Galaxy Note 5 के वेरिएंट के लिए इसी मॉडल नंबर का जिक्र था.

दावा किया गया है कि Galaxy Note 5 में octa-core Exynos 7420 (quad-core 2.1GHz, quad-core 1.5GHz) प्रोसेसर के साथ 4GB का रैम (RAM) होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB होगी और यह माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। कुछ पुरानी लीक की तरह ब्लास ने भी यही दावा किया कि एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Galaxy Note 5 में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

इसके साथ ब्लास ने Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge की तस्वीर भी जारी की। वैसे इस फोटो से ज्यादा कुछ नहीं पता चल रहा। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि दोनों ही हैंडसेट के साइज एक जैसे हैं। इसके साथ S Pen भी लॉन्च हो रहा है।

वैसे एक कोरियाई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Galaxy S6 Edge Plus ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च होगा, जबकि Galaxy Note 5 को चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

Korea Herald की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung अपने Galaxy Note 5 को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च करेगी, जिसमें दक्षिण कोरिया और अमेरिका भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  2. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  5. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  6. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  7. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  8. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  9. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »