Samsung Galaxy Note 5, Galaxy S6 Edge Plus में 3000mAh की बैटरीः रिपोर्ट

Samsung Galaxy Note 5, Galaxy S6 Edge Plus में 3000mAh की बैटरीः रिपोर्ट
विज्ञापन
कुछ ही घंटों में Samsung (सैमसंग) नए गैलेक्सी नोट 5 (Galaxy Note 5) फैबलेट के साथ गैलेक्सी एस6 एज़ प्लस (Galaxy S6 Edge Plus) स्मार्टफोन लॉन्च कर देगा। इस बीच दोनों ही हैंडसेट की बैटरी को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है। बैटरी को लेकर खुलासा इवान ब्लास ने किया है जिनकी द्वारा दी गई जानकारियां आमतौर पर सही होती हैं।

(यह भी देखें: Samsung Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge Plus के बारे में हमें यह है पता)

@evleaks ट्विटर प्रोफाइल से दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge Plus में 3000mAh की बैटरी होगी। ब्लास ने बैटरी डिस्क्रिप्शन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है, "3000mAh की बैटरी लाइफ: स्टैंडबाय टाइम 336 घंटे और टॉक टाइम 21 घंटे।" आपको बता दें कि Samsung Galaxy Note 4 3220mAh की बैटरी, Galaxy S6 2550mAh और Galaxy S6 Edge 2600mAh की बैटरी के साथ आते हैं।

वैसे अब तक Samsung के डिवाइस को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आई हैं जिनके आधार पर दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का अनुमान लगाया जा सकता है।

Galaxy Note 5 में 5.7 इंच के QHD (1440x2560 pixels) डिस्प्ले होने की संभावना है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 515ppi होगी। डिवाइस में 32GB की इंटरनल स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) के साथ आएगा। Galaxy S6 की तरह Samsung ने अपने नए डिवाइस में Exynos चिप को जगह दी है। Galaxy Note 5 के Galaxy Note 4 से 0.6mm पतला होने की भी रिपोर्ट है। डिवाइस में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं होगा और इसकी बैटरी नॉन-रीमूवेबल होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Note 5 में 4GB का रैम (RAM) होगा। इस तरह से यह कंपनी का 4GB RAM वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

Galaxy S6 Edge Plus में 5.5 इंच के 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। Exynos 7420 octa-core प्रोसेसर, 4GB का RAM, 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, इस डिवाइस के अन्य फीचर हो सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »