Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ की डिलिवरी 25 अगस्त से, लेकिन...

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ को पिछले हफ्ते कंपनी के Galaxy Unpacked 2020 इवेंट के दौरान पेश कर दिया गया है, जिसमें Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ 28 अगस्त से खरीद के लिए होगी उपलब्ध
  • भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 का केवल 4जी वेरिएंट की खरीद के लिए है उपल
  • गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस

Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5जी सपोर्ट के साथ आया है

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ को पिछले हफ्ते कंपनी के Galaxy Unpacked 2020 इवेंट के दौरान पेश कर दिया गया है, जिसमें Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra शामिल हैं। इसके बाद कंपनी ने Amazon, Flipkart, Samsung.com के साथ-साथ विभिन्न रिटेल स्टोर्स के जरिए भारत में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अब लेटेस्ट जानकारी के अनुसार फोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए फोन की डिलिवरी 25 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी के मोबाइल बिजनेस के डायरेक्टर ने खुद यह जानकारी Gadgets 360 को दी। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य ग्राहकों के लिए फोन 28 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। डायरेक्टर ने बताया कि गैलेक्सी नोट 20 मॉडल्स के लिए भारत में तकरीबन 5,00,000 से भी ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं, हालांकि कुल-मिलाकर अब-तक फोन के लिए कितनी प्री-बुकिंग हो चुकी है इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल साफ नहीं है।

Samsung India के मोबाइल बिजनेस के डायरेक्टर आदित्य बब्बर ने Gadgets 360 को टेलीफोनिक बातचीत में बताया कि भारत में Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 28 के प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन की डिलिवरी 25 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, रेगुलर ग्राहकों के लिए यह सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ 28 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगी। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 को 4जी और 5जी दोनों ही वर्ज़न में पेश किया है, लेकिन भारत में केवल इसके 4जी वर्ज़न को लाया गया है। लेकिन गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा स्मार्टफोन बारत में 5जी सपोर्ट के साथ ही आएगा।
 

Samsung Galaxy Note 20, Galaxy Note 20 Ultra 5G price in India, availability details

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के 256 जीबी स्टोरेज वाले 4जी वेरिएंट की भारत में कीमत 77,999 रुपये है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5G वेरिएंट की भारत में कीमत 1,04,999 रुपये है और इसमें 256 जीबी स्टोरेज मिलता है।

कंपनी Amazon, Flipkart, Samsung.com के साथ-साथ विभिन्न रिटेल स्टोरों के जरिए देश में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की प्री-बुकिंग ले रही है। गैलेक्सी नोट 20 की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक 6,000 रुपये तक कैशबैक के लिए पात्र हैं। जबकि गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी पर 9,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। मौजूदा गैलेक्सी यूज़र्स को फोन अपग्रेड करने पर 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाने का भी मौका है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Note 20 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर चलता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्मार्टफोन दो प्रोसेसर के विकल्पों में आता है, जो बाज़ार पर निर्भर हैं - ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 990 या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट। फोन में 8 जीबी रैम शामिल और यह 256 जीबी स्टोरेज से लैस आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में शामिल अन्य दो कैमरा सेंसर में एक एफ/1.8 अपर्चर और डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस के साथ आने वाला 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। फोन 30x स्पेस ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। सेंसर में एफ/2.2 अपर्चर और डुअल पिक्सल ऑटोफोकस शामिल है।

Samsung Galaxy Note 20 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 एस पेन के साथ आता है, जिसमें 26 मिलीसेकंड की लेटेंसी होती है। स्टायलस में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फीचर भी शामिल है, जो आपको अपने हाथ से लिखे नोट्स को वर्ड या पावरपॉइंट फाइल में बदलने का फीचर देता है। इसके अलावा, फोन एक एडवांस सैमसंग नोट्स ऐप के साथ आता है, जिससे आप आसानी अपने नोट्स को व्यवस्थित कर सकते हैं।
Advertisement

Samsung Galaxy Note 20 में 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 161.1x75.2x8.3 मिलीमीटर वज़न 198 ग्राम है।

 
Samsung Galaxy Note 20 Ultra specifications, features

डुअल-सिम (नैनो + ई-सिम) सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई पर चलता है और इसमें 6.9 इंच का WQHD (1,440x3,200 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डायनामिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो शामिल है। यह फोन भी दो प्रोसेसर के विकल्पों में लैस आता है, जो बाज़ार पर निर्भर हैं - ऑक्टा-कोर एक्सिनॉस 990 या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट। फोन में 12 जीबी रैम शामिल और यह 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्पों में आता है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट शामिल है।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में एक एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x स्पेस ज़ूम का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट शामिल है। सेटअप का तीसरा कैमरा एक लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल है।

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 की तरह नोट 20 अल्ट्रा में भी 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। सेंसर में एफ/2.2 अपर्चर शामिल है।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस DeX सपोर्ट भी मिलता है, जो आपके गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को मिनी पीसी में बदल देता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा का एस पेन नौ मिलीसेकंड की लेटेंसी के साथ आता है। इस स्टायलस में भी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फीचर मिलता है, जो आपको अपने हाथ से लिखे नोट्स को वर्ड या पावरपॉइंट फाइल में बदलने का फीचर देता है। इसके अलावा यह स्टाइलस भी एडवांस सैमसंग नोट्स ऐप के साथ आता है, जिससे आप आसानी अपने नोट्स को व्यवस्थित कर सकते हैं।

बेहतरीन फाइल ट्रांस्फर अनुभव के लिए, सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा में अल्ट्रा-वाइड बैंड (UWB) सपोर्ट दिया गया है, जो फाइलों को तेज़ी से ट्रांस्फर करने में मदद करता है।

Samsung Galaxy Note 20 Ultra में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 1164.8x77.2x8.1 मिलीमीटर वज़न 213 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great overall performance
  • Excellent primary and optical zoom cameras
  • Good screen and speakers
  • Impressive construction quality
  • S-Pen is genuinely useful
  • Bad
  • Awkward camera bulge
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.