Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ की कीमत को लेकर बड़ा दावा

दावा है कि Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में Galaxy Note 20 की कीमत KRW 1.199 million (लगभग 74,700 रुपये) होगी, जबकि Galaxy Note 20 Ultra की कीमत KRW 1.452 million (लगभग 90,400 रुपये) होगी।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 20 की कीमत KRW 1.199 million (लगभग 74,700 रुपये) होगी
  • Galaxy Note 20 Ultra की कीमत KRW 1.452 million (लगभग 90,400 रुपये) होगी
  • Galaxy Note 10 की कीमत KRW 1.248 million (लगभग 77,800 रुपये) थी

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ की कीमत पर सैमसंग का कोई बयान नहीं

Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन सीरीज़ की कीमत Galaxy Note 10 सीरीज़ के आसपास ही होगी। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से यह खुलासा किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy Note 20 दक्षिण कोरियाई मार्केट में  KRW 1.199 million (लगभग 74,700 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Galaxy Note 20 Ultra की कीमत KRW 1.452 million (लगभग 90,400 रुपये) होगी। सूत्रों के हवाले से सामने आई  कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैलेक्सी नोट 20 की कीमत अपने पिछले वर्ज़न जैसी ही है। आपको बता दें, गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ को लेकर माना जा रहा है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी इसे 5 अगस्त को आयोजित होने वाले ऑनलाइन Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी।
 

दक्षिण कोरिया की न्यूज़ एजेंसी Yonhap की रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ घरेलू मार्केट में ऊपर दी गई कीमत में लॉन्च की जा सकती है, जिसके मुताबिक Galaxy Note 20 की कीमत KRW 1.199 million (लगभग 74,700 रुपये) होगी, जबकि Galaxy Note 20 Ultra की कीमत KRW 1.452 million (लगभग 90,400 रुपये) होगी। हालांकि, रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि यह कीमत 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की है या फिर 512 जीबी मॉडल की।
Advertisement

आपको बता दें, Galaxy Note 10 सीरीज़ दक्षिण कोरिया में पिछले साल लॉन्च की गई थी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत KRW 1.248 million (लगभग 77,800 रुपये) थी। वहीं, Galaxy Note 10+ के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KRW 1.397 million (लगभग 87,000 रुपये) थी और इसके 512 जीबी मॉडल की कीमत KRW 1.496 million (लगभग 93,200 रुपये) थी। इन आंकड़ों को देखते हुए, यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ की कीमत गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के समान ही हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गैलेक्सी नोट 20 की यह कम कीमत कोरोनो वायरस महामारी के दौरान कम हुई बिक्री से उबरने में मदद करेगी। यह भी संकेत दिया गया है कि आगामी सीरीज़ सैमसंग की सबसे किफायती 5जी फ्लैगशिप ऑफर करेगी।
Advertisement

गौरतलब है कि गैलेक्सी नोट 20 स्मार्टफोन को कंपनी 5 अगस्त को आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ घरेलू मार्केट में 21 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Excellent cameras
  • Very good battery life
  • Bundled charger is really fast
  • Bad
  • Camera Scene Optimiser needs tweaks
  • Size and weight could be issues for some users
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3040 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.