Samsung Galaxy Note 20+ में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर

Samsung का यह फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित होगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर मौजूद होगा।

Samsung Galaxy Note 20+ में हो सकता है स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर

Samsung Galaxy Note 20+ 5G के बारे में कम जानकारी उपलब्ध

ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर SM-N986U के साथ लिस्ट हुआ है सैमसंग फोन
  • गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, एंड्रॉयड 10 पर अधारित होगा स्मार्टफोन
  • सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 20+ 5G फोन बैंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-N986U के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से इस Samsung फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा है, जो इस नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी नोट परिवार का हिस्सा हो सकते हैं। गीकबेंच की इस लिस्टिंग में सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मौजूद होगा। कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर पेटेंट ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी सार्वजनिक हुई थी, जिसमें वाटरफॉल डिस्प्ले पैनल दिखा था। संभावना है कि यह गैलेक्सी नोट 20 फोन का हिस्सा हो सकता है।

Geekbench की लिस्टिंग में Samsung का फोन SM-N986U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है यह अमेरिकी मार्केट के लिए Samsung Galaxy Note 20+ है, क्योंकि अमेरिका में Galaxy Note 10+ 5G का मॉडल नंबर SM-N976U है।

अगर हम लिस्टिंग पर गौर करें तो सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित होगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर मौजूद होगा।

हालांकि, इस लिस्टिंग में चिपसेट का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इसमें 'Kona' मदरबोर्ड का उल्लेख है। जिसे अब तक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के कोडनेम के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.84 गीगाहर्ट्ज़ की जगह 3.09 गीगाहर्ट्ज़ दी गई है। स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से आमतौर पर 2.84 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड मिलती है। इसलिए लिस्ट किए गए प्रोसेसर के स्नैपड्रैगन 865+ होने की संभावना बढ़ जाती है। ट्विटर पर pseudonym Ice Universe नामक टिप्सटर ने यह जानकारी दी।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चला है कि इस फोन का सिंगल-कोर स्कोर 985 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,220 है। निश्चित तौर पर बेंचमार्किंग स्कोर में कुछ बदलाव हो सकते है, क्योंकि इस लिस्टिंग में प्रोटोटाइप की जानकारी दी गई है।

सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की है। फिर भी हमें पेटेंट ऐप्लिकेशन के जरिए मालूम चल गया है कि वाटरफॉल डिस्प्ले इस सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। गैलेक्सी नोट 20 मॉडल्स में 'फाइन-ट्यून' 120 हर्ट्ज़ पैनल मिलने की भी बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »