Samsung Galaxy M51 फोन के रैम व कैमरा जानकारी आई सामने

Samsung Galaxy M51 की आधिकारिक रिलीज़ तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन हाल ही में यह Samsung के सपोर्ट पेज पर लिस्ट था, जिससे इशारा मिला है कि इस फोन को आने वाले दिनों में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M51 फोन के रैम व कैमरा जानकारी आई सामने

Samsung Galaxy M51 में मिल सकता है 25 वॉट फास्ट चार्जर सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम51 फोन में मौजूद हो सकती है 128 जीबी तक की स्टोरेज
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन पिछले कई दिनों से लीक का हिस्सा बना हुआ है, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह संकेत दिए गए थे कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रोडक्शन में आई कमी के कारण स्मार्टफोन लॉन्च को अब सितंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, अब नई रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम51 के रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ-साथ कैमरा डिटेल्स की भी जानकारी सामने आई है। पुरानी लीक की मानें, तो सैमसंग का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 25 वॉट फास्ट चार्जर दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन Samsung Galaxy M40 का ही अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में Pricebaba की रिपोर्ट बताती है कि Samsung Galaxy M51 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम विकल्प में आ सकता है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी तक की होगी। कैमरा के लिए, सैमसंग गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमा, 5 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में कथित तौर पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 फोन में 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। वहीं, फोन वन यूआई 2.1 पर काम कर सकता है। फोन की बैटरी 7,000 एमएएच की होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम51 के रेंडर्स लीक हुए थे, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले के साथ कटआउट टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित दिखा था। फोन में टॉप-ऐज पर 3.5mm ऑडियो जैक और बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। यह डिवाइस  US FCC और Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है।  

गैलेक्सी एम51 की आधिकारिक रिलीज़ तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन हाल ही में यह Samsung के सपोर्ट पेज पर लिस्ट था, जिससे इशारा मिला है कि इस फोन को आने वाले दिनों में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »