Samsung Galaxy M51 भारत में अगले महीने हो सकता है लॉन्च, कीमत भी लीक

Samsung Galaxy M51 के मेक इन इंडिया प्रोग्राम के अंदर पेश किए जाने की जानकारी है। खबर में बताया गया है कि फोन सितंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में देश में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy M51 भारत में अगले महीने हो सकता है लॉन्च, कीमत भी लीक

Samsung Galaxy M51 की कीमत भारत में 25,000 से 30,000 के बीच हो सकती है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 में 7,000mAh बैटरी होने का दावा
  • अगले महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च
  • रिपोर्ट का दावा कि 25,000 से 30,000 रुपये होगी गैलेक्सी एम51 की कीमत
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51 सितंबर में भारत में लॉन्च होगा। इस जानकारी का दावा करने वाली रिपोर्ट में ही इसकी कीमत भी बताई गई है। नया स्मार्टफोन, जो अब तक अफवाहों का हिस्सा रहा है 7,000mAh की बैटरी से लैस आ सकता है। पिछली कुछ अफवाहों ने सुझाव दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा। फोन का डिस्प्ले पैनल एमोलेड हो सकता है। Samsung Galaxy M51 के सैमसंग के लेटेस्ट वन यूआई के साथ आने की संभावना है।
 

Samsung Galaxy M51 price in India, launch date (rumoured)

स्थानीय समाचार एजेंसी इंडो-एशियन न्यूज सर्विस (IANS) की रिपोर्ट में इस खबर से परिचित लोगों का हवाला देते हुए, Samsung Galaxy M51 के मेक इन इंडिया प्रोग्राम के अंदर पेश किए जाने की जानकारी है। खबर में बताया गया है कि फोन सितंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में देश में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच होगी।

गैलेक्सी एम51 को शुरू में जुलाई में लॉन्च करने की अफवाह थी, हालांकि सैमसंग ने प्रोडक्शन में आने वाली समस्याओं का हवाला देते हुए इसके लॉन्च को सितंबर तक धकेल दिया था। इस महीने की शुरुआत में ही सैमसंग की रूसी साइट पर Galaxy M51 का सुझाव देने वाला एक सपोर्ट पेज भी सामने आया था। यह फोन मॉडल नंबर SM-M515F के साथ लिस्ट किया गया था, जो माना जा रहा है कि कंपनी की एम-सीरीज़ का लेटेस्ट फोन होगा।
 

Samsung Galaxy M51 specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। इसमें कम से कम 8 जीबी रैम भी शामिल हो सकती है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, फोन के 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आने की संभावना है।

जुलाई में, Samsung Galaxy M51 को मॉडल नंबर SM-M515F के साथ यूएस एफसीसी और ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग में एलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ, और एनएफसी को इसके कनेक्टिविटी विकल्पों के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा, फोन को वन यूआई 2.5 के साथ आने की संभावना है। आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 7,000mAh की बैटरी से लैस आएगा।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »