Samsung Galaxy M51 और Galaxy M31s हो सकते हैं जून में लॉन्च

Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन भारत में जून के अंत तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन के प्रोडक्शन कार्य में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से काफी देरी हुई है, तो ऐसे में हो सकता है लॉन्च को थोड़ा और आगे बढ़ादिया जाए।

Samsung Galaxy M51 और Galaxy M31s हो सकते हैं जून में लॉन्च

Samsung ने अपनी इन गैलेक्सी हैंडसेट के बारे में नहीं दी जानकारी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 और Galaxy M31s को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं
  • Samsung Galaxy M51 प्रोडक्शन के चलते हो सकती है लॉन्च में देरी
  • Samsung Galaxy A51 का ही रीब्रांडेड अवतार हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम51
विज्ञापन
खबर है कि Samsung भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy M51 और Samsung Galaxy M31s को लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम51 और सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो कि भारत में जून महीने में लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एम51 के लॉन्च में थोड़ी देरी भी हो सकती है, जिस वजह से इसे जुलाई में भी लॉन्च किया जा सकता है। वजह है कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण प्रोडक्शन कार्य में आईं बाधाएं। दूसरी तरफ, सैमसंग ने इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy M51 availability, specifications (expected)

सूत्रों का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन भारत में जून के अंत तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, स्मार्टफोन के प्रोडक्शन कार्य में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से काफी देरी हुई है, तो ऐसे में हो सकता है लॉन्च को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया जाए।

इसके अलावा, गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। गैलेक्सी एम51 को लेकर खबर है कि यह मिड-रेंज फोन होगा। रिपोर्ट में इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसके मुताबिक सैमसंग एम51 फोन मौजूदा Samsung Galaxy A51 का रीब्रांडेड वेरिएंट होगा। यह भी कहा गया है कि इसके हार्डवेयर और डिज़ाइन में कुछ बदलाव होंगे। बताया गया है कि इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन भारत में जनवरी में लॉन्च हुआ था। इस फोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ 1,080x2,400 पिक्सल इनफिनिट-ओ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
 

Samsung Galaxy M31s availability, specifications (expected)

गैलेक्सी एम51 की तरह गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में भी 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह फोन जून के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत को लेकर भी रिपोर्ट में कोई खुलासा नहीं किया गया है।
 

पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। इस फोन को लेकर खबर है कि यह Samsung Galaxy M31 का अपग्रेड वर्ज़न होगा। कथित रूप से सैमसंग गैलेक्सी एम51 और गैलेक्सी एम31एस फोन क्रमांश SM-M515F और SM-M317F मॉडल नंबर के साथ मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »