Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च

कंपनी की F सीरीज में भी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, Samsung Galaxy F70 Pro को कंपनी के टेस्ट सर्वर्स पर नहीं देखा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M47 को कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर देखा गया है
  • इस स्मार्टफोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • यह Samsung Galaxy M44 की जगह ले सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung की M सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy M47 को कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर देखा गया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI के डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था। यह Samsung Galaxy M44 की जगह ले सकता है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग के भारत में इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - SM-M476B के साथ देखा गया है। Samsung Galaxy M47 में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स की M और F सीरीज को आकर्षक बनाने के लिए इनके प्राइस में कटौती कर सकती है। 

कंपनी की F सीरीज में भी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, Samsung Galaxy F70 Pro को कंपनी के टेस्ट सर्वर्स पर नहीं देखा गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। भारत में हाल ही में Samsung Galaxy M17e 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले  (720 × 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Gemini Live फीचर्स के लिए सपोर्ट है। Samsung Galaxy M17e 5G को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 6 GB + 128 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल है। इसमें Samsung का Key Island डिजाइन है। Samsung Galaxy M17e 5G की 6,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए छह वर्ष के ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने की जानकारी दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.