Samsung Galaxy M42 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M42 5G फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें Bureau of Indian Standards (BIS), Wi-Fi Alliance और Bluetooth SIG आदि शामिल हैं।

Samsung Galaxy M42 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • Galaxy M42 5G फोन Wi-Fi Alliance पर हो चुका है स्पॉट
  • पिछले साल फोन को 3C और DEKRA सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था
  • फोन का मॉडल नंबर SM-A426B/DS हो सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M42 5G फोन का इंडिया सपोर्ट पेज Samsung वेबसाइट पर लाइव हुआ है, जिससे इस फोन के भारत लॉन्च की ओर संकेत मिलते हैं। हालांकि, इस पेज के माध्यम से स्मार्टफोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं होती है और न ही इसकी लॉन्च तारीख की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सैमसंग गैलेक्सी एम62 5जी फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इस स्मार्टफोन में क्या कुछ स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वेबसाइट में Bureau of Indian Standards (BIS), Wi-Fi Alliance और Bluetooth SIG आदि शामिल हैं।

Samsung India वेबसाइट पर लाइव हुए सपोर्ट पेज पर फोन मॉडल नंबर SM-M426B/DS के साथ लिस्ट है। इस मॉडल नंबर को Galaxy M42 5G से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, क्योंकि यह मॉडल नंबर इससे पहले भी BIS सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट हो चुका है। BIS सर्टिफिकेशन के अलावा, गैलेक्सी एम42 5जी फोन कुछ समय पहले Wi-Fi Alliance और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है।

पिछले साल इस मॉडल नंबर को 3C और DEKRA सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 128 जीबी और 6,000 एमएएच की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। गैलेक्सी एम42 5जी के अन्य स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी फिलहाल अनजान है।

जहां हम सैमसंग गैलेक्सी एम42 5जी फोन से संबंधित जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं संभावना है कि Galaxy A42 5G फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Samsung अपने मिड रेंज पोटफॉलियो में कई नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

गौरतलब है कि Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की F सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जिसकी शुरुआत पिछले साल अक्टूबर में Galaxy F41 के साथ हुई थी। सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के साथ पेश किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong performance
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Video stabilisation needs improvement
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M42 5G, Samsung, Samsung India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  6. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  7. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  8. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  10. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »