Samsung Galaxy M42 5G है Galaxy A42 5G का रिब्रांडेड वर्जन: रिपोर्ट

Samsung Galaxy M42 5G को Galaxy A42 5G का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है, फिर भी इसकी स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy M42 5G है Galaxy A42 5G का रिब्रांडेड वर्जन: रिपोर्ट

भारत में Galaxy M42 5G का लॉन्च 28 अप्रैल को अमेजॉन पर निर्धारित किया गया है।

ख़ास बातें
  • Amazon India website पर 28 अप्रैल को लॉन्च होगा Galaxy M42 5G
  • यह फोन Qualcomm Snapdragon 750G SoC चिपसेट के साथ आएगा
  • Galaxy M42 5G में है क्वाड कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Galaxy M42 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A42 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन है। ऐसा स्मार्टफोन्स के लिए गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग की एक रिपोर्ट कह रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ही स्मार्टफोन में एक ही डिवाइस कोड है, जैसा कि गूगल प्ले कन्सॉल में लिस्ट किया गया है। ये खबर Samsung M series लॉन्च के ठीक एक दिन पहले आई है। सैमसंग की M सीरीज अमेजॉन पर आने वाली है। Samsung Galaxy M42 को Qualcomm Snapdragon 750G SoC के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच होगी और वर्गाकार रियर कैमरा मॉड्यूल होगा।

गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट का हवाला देकर 91Mobiles की ये रिपोर्ट दावा करती है कि Galaxy M42 5G और Galaxy A42 5G दोनों में ही “a42xq” डिवाइस कोड है। गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में Samsung Galaxy A42 5G की स्पेसिफिकेशन भी बताई गई हैं। अब सैमसंग उन्हीं समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ Galaxy M42 5G को लॉन्च करने जा रही है।

Samsung Galaxy M42 कथित तौर पर Wi-Fi Alliance और Bluetooth SIG लिस्टिंग में भी देखा गया है। यहां भी यही बात निकल कर सामने आती है कि यह Samsung Galaxy A42 5G का ही रिब्रांडेड मॉडल है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

Galaxy M42 5G India launch, availability

भारत में Galaxy M42 5G लॉन्च 28 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। यह Amazon India website पर उपलब्ध होगा। अमेजॉन पर इस फोन का डिजाइन भी दिखाया गया है जिसमें फोन के अंदर वर्गाकार आकृति में क्वाड कैमरा सेटअप है। अमेजॉन पर इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। यदि आप इस फोन को खरीदने के इच्छुक हैं तो आप ‘Notify Me' बटन पर क्लिक करके इस फोन के सारे अपडेट्स पा सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह Samsung online store से भी खरीदा जा सकेगा। अब जहां तक इसकी कीमत की बात है उसके बारे में कोई भी अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। मगर बीते दिनों आए कुछ लीक्स के मुताबिक इसकी कीमत भारत में 20,000 से 25,000 रुपये तक हो सकती है।

Galaxy A42 5G specifications (expected)

यद्दपि Samsung Galaxy M42 5G को Galaxy A42 5G का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है, फिर भी इसकी स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। अभी तक यह तो निश्चित हो चुका है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 750G SoC चिपसेट के साथ आएगा। इसके अंदर Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा और 6GB व 8GB RAM के ऑप्शन्स हो सकते हैं। इसके क्वाड कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होने की बात कही गई है। जबकि Samsung Galaxy A42 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। Samsung M series के स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है और इसमें Samsung Pay भी मौजूद रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »