Samsung Galaxy M40 में होगा स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम

लेक्सी एम40 में वो सारे फीचर होंगे जिनके कारण ग्राहकों को गैलेक्सी एम सीरीज़ को खासा पसंद किया है। लेकिन Samsung Galaxy M40 की कीमत 20,000 रुपये से आसपास होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जून 2019 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M40 में होल-पंच डिज़ाइन के साथ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल होगा
  • गैलेक्सी एम40 में बिक्सबी के लिए अलग बटन होगा
  • 11 जून को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एम40
Samsung Galaxy M40 को भारत में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले दक्षिण कोरियाई कंपनी ने एक वीडियो टीज़र ज़ारी करके साफ कर दिया है कि यह फोन 6 जीबी रैम के साथ आएगा। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी इस वीडियो टीज़र का हिस्सा हैं। इस वीडियो में सैमसंग गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की भी पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ, Google के Android Enterprise Solutions Directory की लिस्टिंग से Samsung Galaxy M40 के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। लिस्टिंग में Galaxy M40 की कथित तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है। फोन में बिक्सबी के लिए अलग बटन है।

टीज़र वीडियो को दिशा पटानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया गया है। वीडियो में इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने फोन में 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने का खुलासा किया है। दावा है कि इन हार्डवेयर के दम पर फोन बेहद ही स्मूथ अनुभव देगा।
Advertisement

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने गैजेट्स 360 को बताया था कि गैलेक्सी एम40 में वो सारे फीचर होंगे जिनके कारण ग्राहकों को गैलेक्सी एम सीरीज़ को खासा पसंद किया है। लेकिन Samsung Galaxy M40 की कीमत 20,000 रुपये से आसपास होगी।

सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए Samsung ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि Galaxy M40 में होल-पंच डिज़ाइन के साथ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले पैनल होगा। स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होंगे और इनमें से एक सेंसर 32 मेगापिक्सल का होगा।
Advertisement

Android Enterprise Solutions Directory पर सैमसंग के एक फोन को लिस्ट किया गया है। इसके लिए "Samsung 400,000" नाम का इस्तेमाल हुआ है जो Galaxy M40 की ओर ही इशारा है। लिस्टिंग में इस्तेमाल किया गया रेंडर अब तक ज़ारी हुए गैलेक्सी एम40 के टीज़र फोटो से मेल खाता है। पता चला है कि इस फोन में बिक्सबी के लिए अलग बटन होगा।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम  और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। हैंडसेट को एंड्रॉयड पाई, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एनएफसी के साथ लिस्ट किया गया है।
 

सैमसंग के फोन की लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई। माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy M40 ही है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, गैलेक्सी एम40 को भारतीय मार्केट में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Modern design
  • Excellent battery life
  • Up-to-date software
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Runs hot when gaming
  • Strictly average camera quality
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No headphone socket
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.