Samsung Galaxy M35 लॉन्च होगा 6000mAh बैटरी, 6GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ!

लिस्टिंग में फोन की इमेज देखकर पता लगता है कि इसमें पंच होल डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy M35 लॉन्च होगा 6000mAh बैटरी, 6GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ!

फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा।

ख़ास बातें
  • डिवाइस गूगल प्ले लिस्टिंग में देखा गया है।
  • फोन में Exynos 1380 चिपसेट यहां मेंशन किया गया है।
  • Galaxy M35 में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M35 जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी M सीरीज में फीचर्स भरपूर फोन लाती है जिन्हें प्राइस में भी अफॉर्डेबल रखने की कोशिश की जाती है। Samsung Galaxy M35 भी ऐसा ही फोन होगा जो तगड़े फीचर्स के साथ आने वाला है। फोन में 6 जीबी रैम होगी, और 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट मिला है। डिवाइस गूगल प्ले लिस्टिंग में देखा गया है जहां पर इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस नजर आए हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं। 

Samsung Galaxy M35 का लॉन्च अब काफी नजदीक कहा जा सकता है। फोन को Ytechb द्वारा Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर जो इमेज सामने आई है वह इसकी ऑफिशियल इमेज कही जा रही है। लिस्टिंग इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देती है। मसलन, फोन में Exynos 1380 चिपसेट यहां मेंशन किया गया है। साथ में Mali G68 GPU बताया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम से लैस होगा। साथ ही बैटरी कैपिसिटी भी धांसू दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार Galaxy M35 में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी जो इसे संभावित रूप से लगभग 2 दिन का पावर बैकअप दे सकेगी। इसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

शेयर किए स्क्रीन शॉट बताते हैं कि फोन में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें Android 14 OS देखने को मिलने वाला है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला है। फोन को Galaxy A35 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। यहां कैमरा के बारे में भी काफी जानकारी दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। 

लिस्टिंग में फोन की इमेज देखकर पता लगता है कि इसमें पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन ब्लू कलर में नजर आ रहा है। डिजाइन Galaxy A35 से मिलता दिख रहा है। हालांकि सैमसंग की अधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी एम 35 को SM-M356B/DS मॉडल नम्बर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन BIS सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। Geekbench पर इसने सिंगल कोर टेस्ट में 656 पॉइंट्स का स्कोर किया है और मल्टी कोर टेस्ट में 1,967 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »