Samsung Galaxy M32 के स्पेसिफिकेशन Google Play Console पर लिस्ट, 21 जून को लॉन्च होगा फोन

गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी जानकारी के अलावा, यह फोन Google Play Supported Devices लिस्ट पर भी दिख चुका है। इस लिस्ट में यह फोन मॉडल नंबर SM-M325F और SM-M325FV के साथ लिस्ट था।

Samsung Galaxy M32 के स्पेसिफिकेशन Google Play Console पर लिस्ट, 21 जून को लॉन्च होगा फोन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 फोन दे सकता है Android 11 के साथ दस्तक
  • फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6769T प्रोसेसर से लैस होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 में मिल सकती है 128 जीबी स्टोरेज
विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन गूगल प्ले कन्सोल वेबसाइट पर भारत लॉन्च से कुछ दिन पहले ही लिस्ट कर दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी प्रतीत होता है कि फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर भी दो अलग वर्ज़न के साथ लिस्ट हुआ था। यह स्मार्टफोन Galaxy M31 फोन का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुआ था।

Google Play Console वेबसाइट पर Samsung Galaxy M32 फोन कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है, जिसकी जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई है। ऑनलाइन लिस्टिंग में फोन का रेंडर भी शामिल है, जो कि सैमसंग साइट पर दिख चुके मॉडल के समान ही प्रतीत होता है।
 

Samsung Galaxy M32 specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन Android 11 के साथ दस्तक देगा। फोन में फुल एचडी+ (1,080x2,009 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6769T प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर होगा। बता दें, हाल ही में एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी।

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है।

गूगल प्ले कन्सोल लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी जानकारी के अलावा, यह फोन Google Play Supported Devices लिस्ट पर भी दिख चुका है। इस लिस्ट में यह फोन मॉडल नंबर SM-M325F और SM-M325FV के साथ लिस्ट था।

कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 का भारत लॉन्च 21 जून को है। Amazon पर यह फोन लिस्ट हो चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन यहां पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »