Samsung Galaxy M32 के स्पेसिफिकेशन लीक, इस महीने हो सकता है भारत में लॉन्च

पिछले महीने Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज Samsung India वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M325F/DS के साथ लाइव हुआ था। इससे पहले यह मॉडल नंबर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट, Bluetooth Special Interest Group (SIG) और गीकबेंच पर भी भी हुआ था।

Samsung Galaxy M32 के स्पेसिफिकेशन लीक, इस महीने हो सकता है भारत में लॉन्च

फोन के रेंडर भी हुए हैं लीक

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 में मिल सकता है 6.4-इंच का एमोलेड डिस्प्ले
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 में मिल सकती है 128 जीबी तक स्टोरेज
  • कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है फोन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। अघोषित Samsung फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन भारत में इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं, स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर मौजूद होगा। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा वहीं इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी भी शामिल हो सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में दो कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है। Samsung साइट पर फोन के कुछ आधिकारिक रेंडर्स को भी साझा किया गया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन की झलक दिखती है।

ईशान अग्रवाल ने 91mobiles के कॉलेब्रेशन में Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। टिप्सटर ने एक ट्वीट में शुक्रवार को बताया है कि यह फोन भारतीय मार्केट में इस महीने ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है। यह दो कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज हो सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M32 specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन Android 11 आधारित One UI on top पर काम करेगा। इसमें 6.4 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन अज्ञात मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 6 GB तक रैम मौजूद हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा औप 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

फोन में 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

आधिकारिक Samsung Mobile Press साइट पर गैलेक्सी एम32 के आधिकारिक रेंडर्स को साझा किया गया है। रेंडर्स से संकेत मिलता है कि फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन अलग कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो कि देखने में Samsung Galaxy M42 5G की तरह प्रतीत होता है, जिसे भारत में अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

पिछले महीने Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज Samsung India वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-M325F/DS के साथ लाइव हुआ था। इससे पहले यह मॉडल नंबर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट, Bluetooth Special Interest Group (SIG) और गीकबेंच पर भी भी हुआ था।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Quick 90Hz refresh rate
  • Very good battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Disappointing low-light camera performance
  • Slow charging
  • Pre-installed apps, spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »