Samsung Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, Amazon पर उपलब्ध होगा फोन

अप्रैल महीने में Samsung ने Galaxy M42 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो कि कंपनी की मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन रेंज का लेटेस्ट एडिशन था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज़ का अगली 5जी स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जो कि Samsung Galaxy M32 5G होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M32 5G में मिल सकती है 5,000mAh बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी की कीमत फिलहाल साफ नहीं है
  • Samsung Galaxy A32 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है फोन
Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन भारत में 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने गैलेक्सी एम32 4जी वेरिएंट को जून महीने में 6,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया था। वहीं, 5जी वेरिएंट थोड़ी छोटी 5,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ दस्तक देगा जिसका खुलासा Amazon India पर स्मार्टफोन को समर्पित पेज के जरिए हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और सेल्फी कैमरा के लिए फोन में नॉच डिज़ाइन मौजूद होगा।

अप्रैल महीने में Samsung ने Galaxy M42 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो कि कंपनी की मिड-रेंज 5जी स्मार्टफोन रेंज का लेटेस्ट एडिशन था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज़ का अगली 5जी स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जो कि Samsung Galaxy M32 5G होगा। यह फोन भारत में 25 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Amazon वबेसाइट पर फोन को समर्पित पेज के जरिए यह खुलासा होता है वहीं पेज के जरिए फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है। यह स्मार्टफोन Samsung.com, Amazon और चुनिंदा रिलेट स्टोर्स के माध्यम से दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M32 5G specifications

Samsung Galaxy A32 5G फोन में 6.5-inch HD+ इंफीनिटी V डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर मौजूद होगा।  फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल का होगा, इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल सेटअप में शामिल होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। गैलेक्सी एम32 5जी में 12 5जी बैंड का सपोर्ट होगा और इसमें दो साल ओएस अपडेट प्राप्त होगा।

पुरानी लीक्स की बात करें, तो यह फोन गीकबेंच वेबसाइट पर 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ लिस्ट था। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिले थे कि फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, 6 जीबी रैम फोन का एक कॉन्फिग्रेशन हो सकता है, इसमें आप भी विकल्प पेश किए जा सकते हैं। गैलेक्सी एम32 5जी को लेकर कहा जा रहा है कि यह Samsung Galaxy A32 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे यूरोपियन मार्केट में इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

आगामी गैलेक्सी एम32 5जी का डिज़ाइन भी काफी हद तक गैलेक्सी ए32 5जी की तरह ही है। वहीं, अमेज़न पर लिस्ट हुए फोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। Samsung Galaxy M32 5G फोन में भी 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस एंगल f/2.2 लेंस शामिल होगा, इसके साथ फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लेंस है। इस फोन में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong performance
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Video stabilisation needs improvement
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 720

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.