Samsung Galaxy M31 में 6,000 एमएएच बैटरी होने का दावा

Samsung Galaxy M31 में L आकार में चार रियर कैमरों वाला सेटअप होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल Samsung GW1 प्राइमरी कैमरा होगा।

Samsung Galaxy M31 में 6,000 एमएएच बैटरी होने का दावा
ख़ास बातें
  • ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन Samsung Galaxy M30s वाले ही हैं
  • Samsung Galaxy M31 के दो वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
  • Samsung Galaxy M31 के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस फोन के टीज़र्स लगातार ज़ारी हो रहे हैं। अब एक ताज़ा रिपोर्ट से सैमसंग गैलेक्सी एम31 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। पता चला है कि स्मार्टफोन 6.4 इंच के डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी है। फोन में बेहतर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। लेकिन ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन Samsung Galaxy M30s वाले ही होने चाहिए। नए टीज़र के मुताबिक, Samsung Galaxy M31 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

91Mobiles ने सैमसंग गैलेक्सी एम31 के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें दो सिम स्लॉट होंगे। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम हैं। फोन को दो वेरिएंट में लिस्ट किया गया है- 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung Galaxy M31 में L आकार में चार रियर कैमरों वाला सेटअप होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल Samsung GW1 प्राइमरी कैमरा होगा। पिछले हिस्से पर डेप्थ सेंसर, अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और एक मैक्रो लैस होगा। लेकिन रिपोर्ट में रियर कैमरा सेटअप के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। सिर्फ इतना कहा गया है कि इसकी बैटरी 6,000 एमएएच की है।

ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन Samsung Galaxy M30s वाले ही हैं। सिर्फ रियर कैमरे में अपग्रेड होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस तीन रियर कैमरे के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। भले ही फोन के टीज़र्स सार्वजनिक हो गए हैं, लेकिन फोन के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फोन को हाल ही में Wi-Fi सर्टिफिकेशन साइट और Geekbench पर लिस्ट किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »