Samsung Galaxy M30s भारत में 18 सितंबर को होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M30s Launch Date: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। लॉन्च तारीख के अलावा भी आगामी सैमसंग हैंडसेट के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s Price in India के बारे में जानें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में होंगे तीन रियर कैमरे
  • Samsung Galaxy M30s Camera के बारे में मिली जानकारी

Samsung Galaxy M30s Launch Date: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस भारत में 18 सितंबर को होगा लॉन्च

Photo Credit: Amazon India/ Samsung

Samsung Galaxy M30s Launch Date: सैमसंग गैलेक्सी एम30एस से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं और अब हैंडसेट की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है। गैलेक्सी एम30एस को भारत में 18 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, ई-कॉमर्स साइट Amazon ने इस बात से पर्दा उठाते हुए Samsung Galaxy M30s के लिए अलग से एक माइक्रोसाइट भी बनाई है। अलग से बने पेज पर Samsung Galaxy M30 के अपग्रेड वर्जन के डिज़ाइन, बैटरी क्षमता और कैमरा सेटअप के बारे में पता चला है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को एंड्रॉयड एंटरप्राइज लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है जिससे फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। आइए अब आपको बताते हैं कि अमेजन से गैलेक्सी एम30एस के बारे में क्या पता चला है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30s लॉन्च डेट, समय, भारत में कीमत (उम्मीद)

Amazon पर सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के लिए अलग से बने पेज पर इस बात का जिक्र है कि स्मार्टफोन 18 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन इंडिया की माइक्रोसाइट और सैमसंग इंडिया न्यूजरूम पर हो सकती है। पिछले महीने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों ने बताया था कि सैमसंग सितंबर के मध्य तक गैलेक्सी एम30एस को लॉन्च कर सकती है।

याद करा दें कि सैमसंग ने इस साल जनवरी में गैलेक्सी एम-सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy M10 और Galaxy M20 को लॉन्च किया था। वहीं, दूसरी ओर, गैलेक्सी एम30 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M30s Price in India की बात करें तो पिछले सप्ताह इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को बताया था कि भारत में गैलेक्सी एम30एस की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M30s specifications

अमेजन इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के लिए बनी माइक्रोसाइट से इस बात का पता चला है कि फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। कुछ समय पहले लीक से भी इस बात का पता चला था। माइक्रोसाइट से यह भी पता चला है कि फोन में तीन रियर कैमरे होंगे, इसमें से कम से कम एक सेंसर  _8 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

कुछ समय पहले लीक से इस बात का पता चला था कि हैंडसेट 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। लिस्टिंग से इस बात का भी संकेत मिला है कि फोन में नए पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा।
Advertisement

लीक में दावा किया गया था कि फोन में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेजन इंडिया पर अलग से बने पेज़ से फोन के डिज़ाइन की भी झलक मिली है, फोन में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ यू आकार का नॉच है। वहीं फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

Samsung Galaxy M30s की एंड्रॉयड एंटरप्राइज लिस्टिंग की बात करें तो फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। वाई-फाई एलायंस साइट पर मॉडल नंबर SM-M307F के साथ सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को लिस्ट किया गया था, लिस्टिंग से इस बात का पता चला था कि फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-बैंड सपोर्ट के साथ वाई-फाई 802.11एसी कनेक्टिविटी दी जाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  3. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  7. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.