Samsung Galaxy M30s में हो सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy A70s को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन। गैलेक्सी एम30एस को सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने की खबर है।

Samsung Galaxy M30s में हो सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy M30s में हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया
  • सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में एक्सीनॉस प्रोसेसर दिए जाने का दावा
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A70s
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s और Samsung Galaxy A70s जल्द ही मार्केट में उतारे जाएंगे। इनके बारे में जानकारी लीक हुई है। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में केस रेंडर्स लीक हुए हैं और इससे फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा गैलेक्सी एम सीरीज़ के एक फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की खबर है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था। अब इसे वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी इन दोनों फोन को कब तक लॉन्च करेगी? इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को उतारा था।

पहले बात सैमसंग गैलेक्सी एम30एस की। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने फोन के केस रेंडर्स ट्वीट किए हैं। फोन तीन रियर कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। यहां पर कैमरा वर्टिकल पोज़ीशन में है। कैमरा सेटअप को बैक पैनल पर टॉप में बायीं तरफ जगह मिली है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर टॉप पर मध्य में है। फोन ब्लू ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आता है। वॉल्यूम और पावर बटन को फोन के दायें किनारे पर जगह मिलेगी।
 

Samsung Galaxy M30s specifications (अनुमान)

टेक्निकलगुरूजी ने सैमसंग मार्केटिंग फोटो को लीक किया है। इससे पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी "एम" सीरीज़ के एक फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। सैममोबाइल का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में बड़ी बैटरी दिए जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दावा किया था कि गैलेक्सी एम30एस को सितंबर महीने के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सीनॉस प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा।
 

Samsung Galaxy A70s specifications (अनुमान)

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है, सैमसंग गैलेक्सी ए70एस डुअल-बैंड वाई-फाई क्षमता के साथ आता है। यह 802.11 एसी स्टेंडर्ड को सपोर्ट करेगा। इसके अतिरिक्त फोन एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी जीएसएमअरिना द्वारा दी गई।

गैलेक्सी ए70एस को इससे पहले गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। मई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »