Samsung Galaxy M14 5G का भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के M सीरीज के इस स्मार्टफोन को इस वर्ष की शुरुआत में यूक्रेन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 14:40 IST
ख़ास बातें
  • इसे ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 13,490 रुपये है

यह स्मार्टफोन 6,000 mAh की बैटरी के साथ आता है जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने सोमवार को Samsung Galaxy M14 5G को भारत में लॉन्च किया। कंपनी के M सीरीज के इस स्मार्टफोन को इस वर्ष की शुरुआत में यूक्रेन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। इस स्मार्टफोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी इस सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। 

इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 13,490 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 14,990 रुपये है। इसे ब्लू, डार्क ब्लू और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा इसकी बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी। यह सैमसंग की वेबसाइट के अलावा Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

Samsung Galaxy M14 5G के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.6 इंच PLS LCD डिस्प्ले पैनल फुल HD+ (2,408 x 1,080 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें Samsung के One UI 5 के साथ Android 13 है। इसमें Exynos 1330 ऑक्टाकोर SoC और Mali G68 GPU है। इस स्मार्टफोन में 6 GB का RAM 128 GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और f/1.8 अपार्चर लेंस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसका 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में मौजूद वॉटरड्रॉप नॉच में है। 

यह स्मार्टफोन 6,000 mAh की बैटरी के साथ आता है जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें वॉयस फोकस फीचर है जो कॉल के दौरान पीछे से आने वाले शोर से बचने में मदद करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, NFC और GPS हैं। इसका आकार 166.8 mm x 77.2 mm x 9.4 mm और वजन 206 ग्राम है। भारत में पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में सैमसंग का मार्केट शेयर 20 प्रतिशत का था। कंपनी की 2021-22 में देश में कुल बिक्री लगभग 10.3 अरब डॉलर की थी, जिसमें से लगभग 6.7 अरब डॉलर स्मार्टफोन्स से मिले थे। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.