Samsung Galaxy M12 जल्द भारत में दे सकता है दस्तक, सर्टिफिकेशन मिलने की खबर

इसके अलावा Samsung Galaxy M12 के कुछ रेंडर्स भी ऑनलाइन सामने आ चुके हैं, जिसमें यह संकेत मिलते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसमें कई सेंसर्स स्थित होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2020 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 में मिल सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले
  • गैलेक्सी एम12 कुछ मार्केट्स में Galaxy F12 के रूप में दे सकता है दस्तक
  • सैमसंग गैलेक्सी एम12 में मिल सकती है 7,000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy M12 में दिया जा सकता है वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन को कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही यह फोन भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके बाद ही अब इस सर्टिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, एक सैमसंग फोन बेंचमार्क पोर्टल गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह गैलेक्सी एम12 ही होगा। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन Exynos 850 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि इससे पहले Galaxy A21s के साथ पेश किया गया था। गैलेक्सी एम12 फोन Galaxy M11 का सक्सेसर हो सकता है, जो कि मार्च में एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च हुआ था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ मार्केंट्स Galaxy F12 के रूप में उतारा जा  सकता है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung फोन BIS वेबासइट पर मॉडल नंबर M127G/DS के साथ लिस्ट है, जो कि अब-तक Samsung Galaxy M12 से जुड़ा माना जा रहा है। इसके अलावा, इसी लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-F127G/DS भी शामिल है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Galaxy F12 से संबंधित है।
Advertisement

BIS सर्टिफिकेशन में यूं तो सैमसंग गैलेक्सी एम12 या फिर गैलेक्सी एफ12 से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स में संकेत मिले थे कि यह दोनों ही फोन एक जैसे हो सकते हैं और कुछ मार्केट्स में गैलेक्सी एम12 फोन गैलेक्सी एफ12 के रूप में दस्तक दे सकता है।
 

Samsung Galaxy M12 specifications (expected)

BIS सर्टिफिकेशन के अलावा, सैमसंग फोन मॉडल नंबर SM-M127F के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है। यह मॉडल गैलेक्सी एम12 से जुड़ा हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एक्सिनॉस 850 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही इस लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग फोन मॉडल नंबर M127F के साथ Bluetooth SIG और Wi-Fi Alliance वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में ब्लूटूथ वी5.0 और सिंगल बैंड (2.4GHz) वाई-फाई के संकेत मिले थे।

इसके अलावा गैलेक्सी एम12 के कुछ रेंडर्स भी ऑनलाइन सामने आ चुके हैं, जिसमें यह संकेत मिलते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा जिसमें कई सेंसर्स स्थित होंगे। इस रेंडर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ-साथ 3.5mm ऑडियो जैक के भी संकेत मिले हैं। चार्जिंग पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5mm ऑडियो जैक को भी जगह दी जाएगी।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम12 को लेकर यह भी खबरें है कि फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले और 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद होगी। बताया जा रहा है कि यह फोन साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.